ज़ी हिंदुस्तान के पूर्व मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर
एक छोटा सा ब्रेक और ब्रेक के बाद धमाकेबाद वापसी। सही सुना आपने। वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह फिर से मीडिया में धमाका करने वाले हैं। उनकी वापसी को धमाकेदार इसलिए कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक बड़े बिजनेस हाउस के नए लॉन्च होने वाले चैनल की कमान संभालने जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह चैनल नोएडा से लॉन्च होगा और जल्द ही इसमें तमाम पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। हालांकि, यह बड़ा बिजनेस हाउस कौन सा होगा और चैनल का क्या नाम होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।
Continue Reading