नोएडा एक्सटेंशन में टेंशन..7 साल का बच्चा आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा

नोएडा-ग्रेटर की हाइराइज सोसायटी में लिफ्ट फंसने का मामला लगातार सुर्खियों में है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा की सोसायटी शिवालिक होम्स से है। जहां स्कूल से लौटते वक्त एक 7 साल का बच्चा 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। लिफ्ट में फंसे बच्चे ने अलार्म बजाकर मदद मांगी, लेकिन अलार्म खराब होने से कोई मदद नहीं मिल सकी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लिफ्ट के पास से गुजर रहे लोगों को बच्चे के फंसे होने का शक हुआ। इसकी जानकारी फैसिलिटी टीम को दी। इसके साथ ही सूचना देने के साथ लिफ्ट खोलने की कोशिश की गई।

Continue Reading

बुलडोजर बड़ा या एन्काउंटर…

योगी जी ने छ: साल में यूपी को सचमुच पहले उत्तम और अब उत्सव प्रदेश बना दिया है। अगर थोड़ी-बहुत कसर रह भी गयी हो तो उसे, ‘‘मिट्टी में मिला देंगे’’ उत्सव ने पूरा कर दिया होगा। मर्डर के गवाह के मर्डर के आरोपियों के मर्डर का जो उत्सव योगी राज ने मना कर दिखाया है, उसका मुकाबला कोई और उत्सव क्या कर सकता है? और इस धमाके से तो शुरूआत हुई है। बल्कि अभी तो अतीक अहमद वाला एपीसोड भी पूरा कहां हुआ है। सरकारी-गैरसरकारी मिलाकर अभी तो कुल छ: एन्काउंटर हुए हैं। लिस्ट में कटने को तो अभी भी तीन-चार और नाम बाकी हैं। और अगर तमाशबीनों के हाजमे की कमजोरी को देखते हुए, बाकी नामों का छोडऩा भी पड़ गया और ये वाला एपीसोड छ: नामों पर खत्म ही करना पड़ गया, तब भी क्या? अतीक एपीसोड के बाद मिट्टी में मिलाने के एपीसोड खत्म थोड़े ही जाएंगे। आएंगे, आएंगे, एक एपीसोड के खत्म होते ही दूसरे-तीसरे-चौथे आदि-आदि एपीसोड भी आएंगे। योगी जी अपने गद्दी पर रहते, उत्सव प्रदेश में उत्सव रुकने नहीं देंगे। हां! बीच-बीच में इंटरवल में स्वाद बदलने के लिए कभी बनारस का कॉरीडोर, तो कभी अयोध्या में मंदिर और कभी मथुरा में अब तक मस्जिद के कैप्सूल भी पेश किए जाएंगे। बस मीडिया के जरिए पब्लिक तालियां बजाती रहे, योगी जी एन्काउंटर उत्सव की सप्लाई कम नहीं होने देंगे।

Continue Reading

250 परिवार आए साथ…नोएडा एक्सटेंशन के इस बिल्डर की हालत ख़राब

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम सोसाइटी ने एक के बाद एक-एक करके मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। ताजा मामला अजनारा होम्स का है। जहां लगभग 250 फैमिली ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है। निवासियों का कहना है कि हमारे सोसाइटी में न तो खेलने के लिए जगह है न तो बुजुर्गों के लिए टहलने की जगह तो फिर मेंटेनेन्स चार्ज इतना क्यों ले रहे हैं? जितना काम करके बिल्डर दे रहा है या जितने का मैन्टेनेंस चल रहा है, उतने का ही पैसा हमसे ले या सोसाइटी काम पूरा करके दे।

Continue Reading

जानिए किसे मिलेगा अतीक के अरबों का खजाना..संपत्ति जानकर उड़ेंगे होश

अतीक अहमद और उसका बेटा असद अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार है। अतीक के जो दो नाबालिग बेटे बचे हैं वो बाल सुधार गृह में है। अतीक की मौत के बाद ये सवाल सबसे बड़ा है उसकी करोड़ी की संपत्ति किसे मिलेगी?
उत्तर प्रदेश से पांच बार के विधायक और एक बार सांसद अतीक और उसके परिवार के खिलाफ 160 आपराधिक मामले दर्ज थे। समय के साथ यूपी पुलिस ने अहमद से संबंधित 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली थी। पिछले कुछ दिन पहले झांसी में यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसका बेटा असद भी मारा गया था। यूपी पुलिस अब तक अतीक और उसके परिवार के सदस्यों की 11,684 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

Continue Reading

Bharat 24 न्यूज चैनल में निकली वेकैंसी…आज 2 से 4 बजे तक इंटरव्यू

चैनल को प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर प्रोडक्शन असिस्टेंट , वेबसाइट के लिए स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत है। आप वॉक इन इंटरव्यू के लिए 17 अप्रैल दोपहर दो बजे से 4 बजे तक bharat 24 न्यूज टीवी के चैनल पहुंच सकते हैं।

Continue Reading