नोएडा में बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापार जगत से जुड़े लोग शामिल
इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर 6, नोएडा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी (राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग प्रथम) उपस्थित रहें।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी श्री सुनील गुप्ता जी के नेतृत्व में शामिल हुए और क्षेत्र की समस्याओं एवं व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपा गया साथ ही सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के ऊपर विचार-विमर्श भी किया गया।
