19 दिसंबर से ABP न्यूज़ पर नया शो, इस एंकर को मिली जिम्मेदारी

मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय के कमान संभालते ही एबीपी न्यूज़ में कंटेट और स्क्रीन को लेकर बदलाव शुरू हो गए हैं। अब एबीपी न्यूज़ 19 दिसंबर से एक ब्रैंड न्यू शो लेकर आ रहा है। जिसका नाम है ‘द इनसाइड स्टोरी’..शो रात 8 बजे प्रसारित होगा। और इस शो को एंकर करेंगे एबीपी न्यूज़ के प्राइम टाइम एंकर अखिलेश आनंद। अभी तक एबीपी न्यूज़ में रात 8 बजे इंडिया चाहता है का प्रसारण होता था जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। अखिलेश को उम्मीद है कि दर्शक एबीपी न्यूज़ और चैनल के खास शो पर भी अपना प्यार और भरोसा बरकरार रखेंगे।

Continue Reading

ABP न्यूज़ के इस एंकर ने बजा दी ‘घंटी’

एबीपी न्यूज़ के प्राइम टाइम एंकर अखिलेश आनंद को इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। मुंबई में हुए एक भव्य कार्यक्रम में एबीपी न्यूज़ के एंकर अखिलेश आनंद को मशहूर शो ‘घंटी बजाओ’ के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। बेस्ट करंट अफेयर्स शो की कैटेगरी में ये सम्मान दिया गया है। 

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में महिला का सुसाइड.. बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद ख़तरनाक कदम

नोएडा एक्सटेंशन में आत्महत्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी से है। जहां एक महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी। हैरानी की बात ये कि उसके पहले महिला ने अपने बच्चे को स्कूल भी छोड़ा। खबर के मुताबिक महिला का पति जिम गया हुआ था। जब पति वापिस आया तो Wife को पंखे से लटका पाया। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

बड़े मियां…किधर चले ?

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बतौर एडिटर और सीनियर एंकर चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे नवेद कुरैशी ने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल नवेद नोटिस पीरियड पर हैं। खबर है कि नवेद जल्द किसी बड़े चैनल में धमाकेदार पारी का आगाज करेंगे।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन के इस बड़े स्कूल के खिलाफ पैरेंट्स का हल्लाबोल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्कूलों की मनमानी ने पैरेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी है। जिसकी वजह से पैरेंट्स भी अब आर-पार के मोड में आ गए हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल (Ryan International School) का है। जहां स्कूल प्रबंधन के वादाखिलाफी को लेकर सैंकड़ों की तादाद में पैरेंट्स सूरजपुर में स्थित डीएम ऑफिस पहुंचे. वहां पर उन्होंने अर्धनग्न होकर स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया है.

Continue Reading