सुपरटेक ईकोविलेज-1 के गेट नंबर-2 पर भिड़ंत..वजह भी जान लीजिए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 के गेट नंबर 2 पर सुबह-सुबह भिड़ंत हो गई। वजह स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर था। दो महिलाएं G1 टावर के पास कुत्तों को खाना खिला रही थीं। जिसका एक महिला ने विरोध किया। यही नहीं उसका विडियो भी बना लिया। विडियो बनाते वक्त दोनों में तीखी बहस भी हुई।

Continue Reading

सुपरटेक ईकोविलेज-1 में आज दोपहर 1-6 बजे तक नहीं आएगा पानी। इन टावरों में होगी पानी की किल्लत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 में आज एक दर्जन से ज्यादा टावरों में Facility टीम की तरफ से Tank की सफाई की जाएगी। जिसकी वजह से दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक पानी नहीं आएगा। ऐसे में समझदारी ये है कि आप पानी स्टॉक कर लें। जिन टावरों में टैंक की सफाई होगी उसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में खुला थैला बैंक..अनोखे बैंक को लेकर लोगों में क्रेज

वैसे तो बैंक के बारे हम सभी को जानकारी है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक के खिलाफ थैला बैंक खोला गया है। और ये बीड़ा उठाया है प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने। नोएडा-ग्रेटर नोएडा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शहर में मोबाइल थैला बैंक की शुरुआत की गई है। यह थैला बैंक नोएडा के प्रमुख बाजारों में घूमेगा। लोगों को निश्शुल्क कपड़े का थैला देगा। नोएडा प्राधिकरण की योजना है कि सभी बाजारों के बाहर एक थैला बैंक खड़ा किया जाए। फिलहाल ओमैक्स पॉम ग्रींस व एनटीपीसी आनंदम सोसाइटी में थैला बैंक की स्थापना की गई है।

Continue Reading

5 महीने बाद फिर ईकोविलेज-1 के निवासियों की हुंकार..हनुमान चौक पर प्रदर्शन..सुपरटेक को चेतावनी

3 जुलाई 2022, दिन रविवार जब सुपरटेक के सैंकड़ों फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के सामने प्रदर्शन किया था। कई घंटे तक रास्ता जाम रहा। उसके 5 महीने बाद 25 दिसंबर 2022..एक बार फिर ईकोविलेज-1 के निवासियों के वही तेवर देखने को मिला। जब सैंकड़ों की तादाद में लोग बिल्डर की नीतियों के खिलाफ ईकोविलेज-1 सोसायटी से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर चौक पर पहुंचे और अपनी आवाज़ बुलंद की। निवासियों का कहना है कि बिल्डर अपनी गलत नीति से उनका शोषण करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर किसी भी कीमत पर सुपरटेक बिल्डर के सामने हम झुकने वाले नहीं है।

Continue Reading

सुपरटेक ईकोविलेज-1 की गुहार, सुन लो योगी सरकार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज1 समेत ईकोविलेज की दूसरी सोसायटी के फ्लैट खरीदार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। वजह है रजिस्ट्री, पजेशन समेत बुनियादी सुविधाओं का अभाव। फ्लैट बायर्स एसोसिएशन ने इसे लेकर बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Continue Reading