5-12 साल के बच्चों की वैक्सीन को सरकार से मंजूरी, जानिए आपके बच्चे को कौन सी वैक्सीन लगेगी?

देश में कोरोना(CORONA) की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों के पैरेंट्स खौफ में है। ऐसे में सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) की कोरोना वैक्सीन को DCGI ने मंजूरी दे दी है। DCGI ने 5-12 साल के बच्चों को Corbevax और 6-12 साल के बच्चों को Covaxin टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इससे पहले सरकार ने 12—17 साल के बच्चों को मंजूरी दी थी।

Continue Reading

गोलगप्पा खाने पर बैन, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप

अगर आप भी गोलगप्पे के शौकीन हैं तो थोड़ा संभलकर। भारत के पड़ोसी देश नेपाल से है। नेपाल (Nepal) सरकार ने राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में गोलगप्पे पर बैन लगा दिया है। घाटी के ललितपुर मेट्रोपिलिटन सिटी (Lalitpur Metropolitan City) में हैजा के केस बढ़ने के बाद यह फैसला किया  गया है। दावा किया गया है कि पानी-पूरी में इस्तेमाल होनें वाले पानी में कॉलरा बैक्टीरिया पाया गया है।

Continue Reading

नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर आरोपियों ने गला काटकर की हत्या

राजस्थान के युवक को नुपूर शर्मा का समर्थन करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवकों ने कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं दोनों आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक पिछले हफ्ते ही कन्हैयालाल ने नुपूर शर्मा के पक्ष में कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस हत्या को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Continue Reading

30 घंटे से पानी नहीं, नोएडा एक्सटेशन की इस सोसायटी के लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे

लाखों के फ्लैट लेकिन पानी मयस्सर नहीं। ये हाल है ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी ला रेजीडेंसिया की। जहां सोसायटी में 30 घंटे से पानी नहीं आया है। खबरों के मुताबिक पानी का मोटर खराब हो जाने से घरों में पानी आना बंद हो गया। जितना पानी टैंक में जमा था वो दिन तक खत्म हो गया। पानी नहीं आन से सोसायटी में हाहाकार मच गया। सोसायटी के 19 टावरों में 1200 से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक बिल्डर ने मोटर बदलने में लापरवाही बरती जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ा। लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सके।  

Continue Reading

नोएडा की इस हाई प्रोफाइल सोसायटी के गेट पर दिनदहाड़े लूट, CCTV में कैद हुई घटना

नोएडा में बदमाशों के हौसले दिन में भी बुलंद है. शहर की एक हाई प्रोफाइल सोसाइटी के मुख्य गेट के पास एक बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूट लिया. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यह वारदात थाना फेस-2 की है. पुलिस सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. दिनदहाड़े हुई घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में खौफ है.

Continue Reading