2 August Ka Rashifal

2 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 August Ka Rashifal में सावन शिवरात्रि पर पुनर्वसु नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

2 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक संकट दूर होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। किसी कार्य के लिए आपको शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको छोटे मोटे काम के लिए समय निकालना पड़ सकता है और उसमें आपको लाभ होगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करते रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे और आपकी खुद की नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने से आपको लाभ होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा। आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको आपके मन में शांति रहेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन चिंता फिक्र और परेशानी वाला रहेगा। आपको कारोबार में बिक्री न होने से चिंता परेशान करेगी। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय में यदि आप सुधार करना चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का त्याग करना पड़ेगा। ऐसा करने से आपको लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपनी आय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आप बिना वजह काफी परेशान रहेंगे। कुछ परेशान आपकी अपनी वजह से हो सकती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अपने काम पर ध्‍यान दें और किसी से फालतू की बात न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ उलझनों के कारण समस्या रहेगी। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में चल रहे लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और इधर-उधर खाली समय व्यतीत करने से बचें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल!

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों के दिन सफलता से भरा होगा। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। जो लोग रिसर्च और विज्ञान से जुड़े हैं उनका दिन नई योजनाएं बनाने में बीतेगा। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपके लिए सफलता के संयोग बन रहे हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखना अति आवश्यक है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। आप इनकम के बाकी सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के दिन लाभ प्रदान करने वाला माना जा रहा है। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से आपके कार्य सफल होंगे और आप अपने करियर मे आगे बढ़ पाएंगे। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहगा। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा और आपकी किस्‍मत चमकेगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके पूरी होने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको कोई नए काम को करने की प्रेरणा दे सकता है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको महिला मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक).