17 October Ka Rashifal

17 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Tulsi Chalisa: क्या है तुलसी चालीसा..इसके पाठ के फ़ायदे क्या हैं?

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके सुख में इजाफा होगा और आप जीवन में तरक्‍की करेंगे। संतान पक्ष के करियर को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे और आपका कोई रुका कार्य आसानी से बन सकता है। रात का का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्‍ती और आनंद में बीतेगा और आप खुश रहेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचना होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपको समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन हर कार्य को बेहद संभलकर करने वाला है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का भय है। बेहद सावधान रहें और अपने काम पर ध्‍यान दें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल होने पर आपको खुशी होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज दिन का तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कामों के पूरा होते-होते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होगा और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ और सम्‍मान मिलेगा और आपके पद प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होने से आपको खुशी होगी। आज आपको किसी कारण से अधिक दौड़भाग करनी पड़ेगी। शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपने कुछ कर्ज ले रखा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी, जो आपको परेशानी देगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अभी कुछ समय बाद ही राहत मिलेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए सफलता के संयोग बन रहे हैं और आपकी आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में लगने से आपको खुशी होगा और आपके विरोधियों का अंत होगा। यात्रा का प्रसंग बन रहा है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आप अपने जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको माता-पिता की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं सामाजिक आयोजन में जाना पड़ सकता है। आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होने से खुशी होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे रखेंगे ये चीजें, तो हो जाएंगे कंगाल!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए बेवजह कामों को लेकर परेशान रहने के लिए रहेगा। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपके काम लटक सकते हैं। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आप किसी की बातों पर भरोसा कर सकते हैं, जो बेवजह का लड़ाई झगड़ा करा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मन की बात नहीं करनी है। आपका कोई सहयोगी आपको कोई निवेश संबंधी प्लान बता सकती है, जिसमें आप निवेश बहुत ही सोच समझकर करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके लिए दिन लाभ से भरा होगा। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति से बचें तो आपका दिन आराम से बीतेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह की भावना बनी रहेगी। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान का ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, जिस कारण उन्हे पढ़ाई करने में भी समस्या आएगी। आपको अपने बॉस की बातों का पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप किसी से कोई वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।