16 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा होगा। आपको सफलता मिलेगी और अपने काम पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपको अपने ऊपर कंट्रोल करने से लाभ होगा। कईं लोगों के लिए दिन भर आलस का माहौल रहेगा और काम करने में मन नहीं लगेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन हो सकती है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घर वाले प्रसन्‍न होंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं।  आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप  वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज आपको लाभ होगा। आपको आज टेलीफोन कॉल से कोई काम की जानकारी या फिर करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे मे नई तकनीकें अपना सकते हैं तो उसमें उन्‍हें सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन  परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहस हो सकती है। संभलकर रहें।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवसाय मे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और यदि आपके परिवार में सदस्यों में कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है, क्योंकि उन्हें कहीं बाहर नौकरी की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और आज आपको कोई शुभ जानकारी भी मिल सकती है। फोन कॉल्स के जरिए आज कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस में खतरा हो सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। आज कोई ऐसा काम न करें कि आपका खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और व्यवसाय में आप अच्छी मात्रा में धन लगा सकते हैं। माताजी को कोई शारिरीक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी में ढील देंगे, जिस कारण आपके साथ कोई धोखा भी होने की संभावना है। आपकी कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज आपका टाइम अच्छा है इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं अच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेन्स से जुड़े कामों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। परिवार में  किसी घटना के होने से आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई काम  बनते बनते रह सकता है, जो आपको परेशान करेगा।  बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी बचत की स्कीम में अच्छा धन लगाएंगे। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आज टीमवर्क से काम करने का दिन है तो आपको रिजल्‍ट अच्‍छे मिलेंगे। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई आइडिया निकलकर आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। आपको पैसों की बचत करने के बारे में भी सोचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में  आपको अपने बॉस की बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप प्रत्येक काम में सफलता हासिल करेंगे। आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)