16 August Ka Rashifal

16 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

16 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

शुक्रवार 16 अगस्‍त को प्रीति योग में कर्क सहित 3 राशियों के लोगों को जबर्दस्‍त लाभ होगा। आपके रुपये-पैसे और कारोबार के मामले में जबर्दस्‍त लाभ होगा और योजनाएं सफल होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा।

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए कुछ अच्‍छे बदलाव हो सकते हैं। आपकी तरक्‍की को देखकर कुछ साथी आपसे जलन महसूस करेंगे और आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से सभी लोगों का दिल जीत लेंगे और आपको खुशी होगी। आज का दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा और शाम के वकत काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आपके कुछ जरूरी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपका भाग्‍य साथ देगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम को कहीं बाहर जाने से पहले वाहन का प्रयोग सोचकर करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है और दिन आनंद में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी से कोई भी बात बहुत ही तोल-मोल कर बोलनी होगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको कारोबार में विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। सावधान रहें और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आपको जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके मित्र किसी पार्टी आदि को करने की सलाह देंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको जीवनसाथी से चल रहे मनमुटावों को दूर करने के लिए उनसे बातचीत करनी होगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति में जीत मिलेगी। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्‍य रहेगा और आपको अधिक भागदौड़ के साथ आपके लिए अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय में आपको पूरे तरीके से सावधानी रखने की सलाह है। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपकी योजनाएं सफल होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।