CM Maan

CM Maan द्वारा 15 प्रमुख हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया

पंजाब
Spread the love

कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 21 पुलिस अधिकारियों को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ और ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

CM Maan: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार योगदान देने वाली 15 प्रमुख हस्तियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने के अलावा तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’, 18 पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ और दो कर्मचारियों को ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ेः Punjab: जलालाबाद-पातड़ां में बनेगी नई अनाज मंडी..मंत्री खुड्डियां ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इन पुरस्कार विजेताओं में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरण प्रेमी, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी और एक छात्र शामिल हैं, जिन्होंने व्यापक जनहित में अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. जसवीर सिंह गिल (लुधियाना), युद्धविंदर सिंह (लुधियाना), अवतार सिंह (खुसरोपुर, जालंधर), गुरविंदरवीर सिंह (पट्टेवाल, जालंधर), मास्टर अजंन कपूर (अमृतसर), विनायक मित्तल (लुधियाना), सुनीता सभरवाल (पटियाला), रछपाल कौर सिद्धू (पटियाला), मनीत दीवान (लुधियाना), बरिंदर सिंह (गांव मस्ती पाल कोट, होशियारपुर), विनोद कुमार शर्मा (पटियाला), शाम कुमार (पठानकोट) और लाम्बड़ा कांगड़ी बहुमुखी सहकारी सेवा सोसाइटी लाम्बड़ा को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने अमनदीप कुमार एस.आई., जसबीर सिंह ए.एस.आई. और रंजीत सिंह कांस्टेबल सहित तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित किया। भगवंत सिंह मान ने जगविंदर सिंह कमांडेंट, जसकिरंजीत सिंह तेजा डी.सी.पी. लुधियाना, स्वर्णदीप सिंह ए.आई.जी., विकास सभरवाल ए.आई.जी., मनीष कुमार डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो, सुखविंदर सिंह इंस्पेक्टर, परमजीत सिंह इंस्पेक्टर, अमरजीत सिंह इंस्पेक्टर, नवजोत सिंह सिद्धू इंस्पेक्टर, कुलविंदर सिंह इंस्पेक्टर, जतिंदर सिंह इंस्पेक्टर, जगनदीप सिंह सब-इंस्पेक्टर, भोला नाथ सब-इंस्पेक्टर, जगदीश सिंह ए.एस.आई., हरप्रीत कौर ए.एस.आई., हरजीत सिंह ए.एस.आई., रतन लाल ए.एस.आई. और सुखजीत सिंह हेड कांस्टेबल सहित 18 पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ेः CM Maan कैबिनेट का बड़ा फैसला.. 2 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत रुरका कलां और सुमितरी देवी आशा वर्कर गांव बुलंदपुर (जालंधर) को भी ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम भगवंत सिंह मान ने डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह, परेड कमांडर वैभव चौधरी आई.पी.एस. और दीपकरण सिंह पी.पी.एस. की अगुआई वाली टेंट पैगिंग टीम को भी सम्मानित किया।