Accurate prediction of 12 zodiac signs

15 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

मेष राशि (Aries)  आज का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी। बेरोजगार लोगों को किसी मित्र की सहायता से अच्छा रोजगार मिलने की संकेत है। आज आपके पास अपनी सेहत और लुक से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए प्राप्त समय होगा। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्चा करने से खुद को रोकना चाहिए, नहीं तो जरूरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही है, वह क्षणिक है और समय के साथ वह खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगी। आपके प्रेम की रहा एक खूबसूरत मोड़ ले सकती हैं। आप अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं, जिससे आपके विवाह में देरी ना हो।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रशंसा और सहयोग की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी व्यावसायिक योजनाएं आज सफल होंगी जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढेगा। आज आपके द्वारा दिए गए सुझाव ऑफिस में माने जाएंगे और आपकी तारीफ भी होगी जिससे आप प्रसन्न होंगे। विरोधियों की चाल को आप मात देने में सफल होंगे। आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों की खातिर समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा। कुछ अचानक ही परेशानियां आएंगी जिससे मन परेशान हो सकता है। प्रोपर्टी मे किया गया निवेश आपको भविष्य में खूब लाभ दिलाएगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, व्यवसाय में चल रही समस्याओं के लिए अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करेंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में धन खर्च कर सकते हैं। मित्रों की सहायता से आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। नये करार फायदेमंद देख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। अगर आपने लव पार्टनर को अपना साथी बनाना चाहते हैं, तो उनसे कल बात कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा। धन संबंधी या अन्य बड़ी योजनाएं आज सोच-समझकर बनाएं। नुकसान होने की संभावना है। निवेश या अन्य लेनदेन के लिए आज आप जिस पर भरोसा करेंगे वही आपको धोखा दे सकता है। लोग अपना हित साधने के लिए आपके साथ बहुत मधुर व्यवहार करेंगे, जल्दबाजी में किसी की बातों में न आएं, अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र में लेन-देन में स्पष्टता रखना जरूरी है, पैसों को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आय की तुलना में व्यय या हानि अधिक होगी, फिर भी व्यवहारिकता से इसे कम किया जा सकता है। गृहस्थ जीवन में किसी न किसी रूप में हानि होने से परेशानी दोगुनी हो जाएगी तथा स्वास्थ्य असामान्य रहने से साहस में कमी आएगी।

तुला राशि (Libra)  आज तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन जोखिम लेने से आपको बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज नतीजे आपके पक्ष में आ सकते है। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी। किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी सफलता मिलने के योग हैं। आज शाम के समय आप अपने माता-पिता के साथ अथवा परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है तो वह भी आप समय पर लौटाएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति आपके किसी खास व्यक्ति की सहायता से होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जा सकते हैं, जहां वह काफी खुश नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः नया फ्लैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान..आएगी खुशहाली

धनु राशि (Sagittarius)  आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन जीवनसाथी और बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी मित्र या संबंधी से फोन पर कुछ ऐसी बातें पता चलेगी जिससे आप मानसिक रूप से उलझन महसूस करेंगे। नौकरी कारोबार के मामले में दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपका फंसा हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। शाम तक आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मेहनत रंग लाएगी। गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा। माता जी से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपको कहीं से आर्थिक लाभ होगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। आप अपने प्रिय की बाहों में आराम महसूस करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपकी कोई डील फाइनल नहीं हो पा रही है तो आज आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। लेकिन सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है उनकी बात आज आगे बढ़ सकती है। किसी मित्र या पूर्व परिचित की मदद से आपको लाभ मिल सकता है अथवा कोई महत्वपूर्ण काम आपका बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपकी राशि में बना सूर्य मंगल और बुध का त्रिग्रह योग आपको हर उस क्षेत्र में सफलता दिलाएगी जिसमें आप दिल से प्रयास करेंगे। वैसे आपके खर्चे आज बढे रहेंगे। शौक और खानपान पर भी आज आप धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ दोनों ही रोमांस और तालमेल बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)