13 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं ये चीजें..फौरन दूर करें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन थकान और परेशानी वाला रहेगा। आज आप किसी वजह से तनाव में रहेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। शाम के बाद घर परिवार में किसी बात पर आपस में सभी लोगों के बीच में बहस हो सकती है। हर मामले में सतर्क रहें और विवाद से बचें। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहने के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर सावधानी बरतें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपनी सोच को सकारात्मकता बनाये रखें। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने अधिकारियों को हैरान करेंगे। संतान की संगति आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। करियर में कुछ बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपको परिवार के लोगों खास उम्‍मीद है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को अपने कामों को लेकर किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कोर्ट कचहरी से  संबंधित किसी मामले में कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आय में वृद्धि के स्रोतों को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी होगी । कार्य क्षेत्र में आपको महिला मित्रों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको अपनी माता जी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई गलती हो सकती है। ध्‍यान से अपना काम करें और किसी प्रकार की गलती से बचें।

ये भी पढ़ेः जुलाई से इन राशियों पर भारी पड़ेंगे शनि..जानिए बचने के उपाय?

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिन्हें आप किसी दूसरे के सामने बयां ना करें। किसी काम को लेकर बेवजह परेशान होने से अच्छा है कि आप उसको समाधान अपने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर निकाले। आप अपनी सेहत के प्रति आज पूरी सावधानी बरतें। अपने आराम पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते है। किसी कानूनी मामले में आपको समस्या होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आज आपको तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की मदद के लिए धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से कोई विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको कोई भी गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में आज कोई भी फैसला काफी सोचकर लेने की जरूरत है। तनाव से उबरने का रास्ता यह है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आप कहीं धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। आज आपको सार्वजनिक वाहन का लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको अपने बच्चों के खर्चों को सीमित रखना होगा। यदि आपने उन्हें बढ़ाया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपकी छवि खराब होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे वह व्यस्त रहेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)