12 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं ये चीजें..फौरन दूर करें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालने में भी सफलता मिलेगी। आपके लिए महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए बेहतर होगा कि प्रयास करते रहें। आज काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी और आपकी समस्‍याएं दूर होंगी। आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज कहीं काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन रा‍शि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका समय आज तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। बेहतर होगा कि आप मेहनत से काम करते रहें। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें तो आपके लिए अच्‍छा है। अपने कार्य पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका कारोबार जो काफी दिन से मंदा चल रहा था वह सफल होगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं। समय का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ेः जुलाई से इन राशियों पर भारी पड़ेंगे शनि..जानिए बचने के उपाय?

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप  कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में  आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले। कोई कानूनी मामला सुलदस्ता दिख रहा है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोग आज परेशान रहेंगे और आज आपका दिन बिना वजह की चिंता फिक्र में बीतेगा। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ लोग आपका विरोध करेंगे, लेकिन आप इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अपने मन में सकारात्‍मकता रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज वह दिन है जब आपको अपने खर्चों को बढ़ाने से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता से आपको लाभ होगा। आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि परिवार के बड़े सदस्यों के बीच किसी विषय पर कोई विवाद हो तो उन्हें चुप करा देना चाहिए। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। किसी समस्या के कारण आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं। जब माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देती हैं तो उसे समय पर पूरा करना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को नया लाभ होगा और आपके किसी नए संपर्क में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा। आपके लिए धन वृद्धि के अलग योग बने हैं।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, मौज-मस्ती करेंगे और पारिवारिक समस्याओं को भी मिलकर सुलझा लेंगे। नौकरी चाहने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।  आपकी अपने भाई-बहनों के साथ अच्छी बनती है और छात्र नई चीजें सीखते हैं, जिससे उन्हें शिक्षा में आने वाली चुनौतियों से आसानी से पार पाने में मदद मिलती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आज के दिन धर्म के कार्य में मन लगेगा। आपके लिए यात्रा का संयोग बना है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उन पर सफलतापूर्वक काबू पा लेंगे और अपनी खुशहाली बढ़ाएंगे। आप पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ आपको पूर्ण सुख सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने परिवार वालों से मदद मांगेंगे तो आपको मदद आसानी से मिल जाएगी। यदि आपने पहले से ही सिस्टम में निवेश किया है, तो आपको इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। आप अपने परिवार में किसी सकारात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)