17 july ka rashifal

12 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों की भाग्य में वृद्धि का दिन है और आज आपकी आर्थिक तरक्‍की होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक लाभ होगा और अधिकार में वृद्धि होगी। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी बढ़ेगी। पुत्र और पुत्री के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)  वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और आपकी इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति के भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और ऑफिस में हर कार्य में आपको मान सममान प्राप्‍त होगा। आपके सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपसी संबंधों में लाभ होगा। पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके उधार में कमी होगी और आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर सावधान रहें और यदि आपका कोई लेनदेन लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको अपने सहयोगियों से हर प्रकार का लाभ होगा। आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। ऑफिस में आप अपनी टीम की लीड अच्‍छे से कर पाएंगे और लोग आपकी बात को मानेंगे। टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे और आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप किसी से बिना मांगे कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जो आपको परेशान करेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें और आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। आपका कुछ वाद विवाद में फंसे रहने के कारण मन परेशान रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और कारोबार में आपके लिए लाभ के योग बने हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और अचानक से लाभ हो सकता है। आज बेहतर होगा कि किसी नए कार्य में निवेश न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों पर विचार करने के बाद ही कोई फैसला करें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी सारी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और करियर में सफलता की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पुराना उधार चुकता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें। फालतू खर्च से बचें और आगे के लिए कुछ पैसे बचाकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपनी आय से ज्यादा व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए आप अपनी आय और व्यय संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी मनचाहे वाहन को भी लेकर आ सकते हैं।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सक्रिय राजनीति में भाग लेने के योग बन रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। आज परिवार की जरूरतों का ध्‍यान रखेंगे और उनके सभी कार्य पूर्ण करेंगे।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवा पाएंगे। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)