11 March 2025 Ka Rashifal

11 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

11 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2025, मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 10 मार्च सुबह 07:45 से 11 मार्च सुबह 08:14 तक रहेगी। आज मंगलवार हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज प्रदोष व्रत है। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 12 मार्च सुबह 02:15 तक कर्क राशि उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: मानसिक अशांति पर काबू पाने के वास्तु टिप्स..जरूर अपनाएं

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन ठीक रहेगा। युवा वर्ग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो ध्यान रखें, अच्छी बातें लिखे। बिजनेस ठीक चलेगा। फैमिली में आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। घर में शाम कि किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। सेहत का ध्यान  रखें, पेट में गैस की दिक्कत हो सकती है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा। बिजनस करने वाले लोगों को अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए। आपको समाज के हित में काम करने के बारे में सोचना होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। साझेदारी में कोई डील फाइनल होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, वह भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपक कोई काम के लिए अपने पिताजी से सलाह कर सकते हैं। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति लेकर आने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा और आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा बिजनस शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी साइड इनकम होती रहेगी। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें उसमें आज अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आपकी मां को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)   आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने के योग बनते देख रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी सरकारी योजना में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं। आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ होगा और नए-नए कांटेक्ट भी बनेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे विवाद को आज बातचीत के जरिए खत्म कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। व्यापारी आज कोई बड़ी डील फाइनल कर रहे हैं तो अपने आंख-कान खुले रखें, अन्यथा धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई मदद मांगेंगे तो आपको वह मदद आसानी से मिल जाएगी। बच्चों को कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन्हें वे पूरा करने में सक्षम होंगे।

तुला राशि (Libra)  आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। आपको अपने कामों में योजना बनाकर चलना होगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। पारिवारिक मामले को आप घर में रहकर निपटाये, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति उसका कोई फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम के बावजूद भी उस अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा। सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं। किसी के बहकावे में न आए। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक कार्य व्यवहार में संयमपूर्वक आचरण करें। विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इस संबंध में सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। कृषि कार्यों में संलग्न लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) इस राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों से प्रशंसा मिलेगी। भाई-बहनों से आपको घर के कार्यों में पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहने वाला है। किसी अजनबी से आपकी मुलाकात आपके लिए परेशानियां ला सकती है। दिनचर्या में कोई बदलाव करते हैं तो आपका कुछ काम टल सकता है। आप दूसरों की मदद करने में पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन साथ ही आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आपकी माताजी को स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी किसी परिजन के घर में मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान को यदि आप कोई बड़ी जिम्मेदारी देंगे, तो वह भी उसे समय रहते पूरा करेंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आना वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करना होगा अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। बच्चों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है, जिससे आप परेशान हो जाएंगे। परिवार में लोगों के बीच चल रहे मनमुटाव को आप बातचीत के जरिए खत्म कर लेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)  आज दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप नहीं करनी है। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिजनों आना लगा रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।