11 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीज़ें..मिलेगी कामयाबी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन और बदलाव आ सकते हैं और इसमें आपको लाभ होगा। सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव आ रहे हैं जिसमें आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। आपकी किस्‍मत साथ देगी और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए पलायन करना सही नहीं है। अपने काम पर फोकस करें तो लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में  सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यो के लिए  कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन आपको स्थिर रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको करियर में लाभ होने के योग हैं। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कारोबार में मेहनत का लाभ आपको होगा। आपके जीवन में अच्‍छे अनुभव हो जाएं तो आपके जीवन में सफलता पाने से आपको कोई रोक नहीं सकता। परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप यदि किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार उदारतापूर्ण होगा और इसका आपको लाभ होगा। आपके जीवन में शानदार तरक्‍की के योग बन रहे हैं। दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें तो आपको लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से ये चीजें फौरन हटाएं..नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर-भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आज आप एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होगा और आपके आज कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना चाहिए। कभी कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप घट जाएगा। आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें। व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आप पैतृक संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छात्रों को बौद्धिक और भावनात्मक बोझ से राहत मिलेगी। 

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा और आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। कोई जरूरी काम बन जाने से लाभ के अवसरों में इजाफा होगा और आपको सफलता प्राप्‍त करने का अवसर मिलेगा। आपके लिए आगे का समय अच्छा कटेगा और आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी। यह भी एक अच्छा सौभाग्य होगा कि कहीं पर आपका रुका हुआ धन भी शाम तक हाथ में आ जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। ऐसे में अगर आप हौसले पस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी। आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी और परिवार में सुख समृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)