17 july ka rashifal

10 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और आपको मेहनत करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम करने से लाभ होगा। शाम के समय अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा और आप काफी बिजी भी हो जाएंगे। सफलता के योग अच्‍छे हैं प्रयास करके सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। अच्छे परिणाम के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे और आप नौकरी में बदलने के प्रयास भी की भी कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कुछ बीमारियां बढ़ेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपको मनचाही सफलता मिलने से भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी समाप्त हो जाएगी और आपको संतान से करियर के मामले में लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे, जो आपको समस्याओं को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा करेंगे और अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में खटपट हो सकती है। साहस और धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपके कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही कोई सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी गलती के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आपको अपने बॉस से भी डांट खानी पड़ सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके पराक्रम व धन में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत होगी और घर में पूरे दिन प्रसन्‍नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनंदित होगी। शाम के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप यदि शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों के कारण आपको प्रमोशन मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। आपकी कुछ पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन लाभ देने वाला होगा। आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। शाम को लाभ होगा और भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। हर मामले में चौकन्‍ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आसानी से मात दे पाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो उन्हें समस्याएं आएंगी। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है और आपको काफी समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी कार्यकुशलता से और लोगों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होती दिख रही हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ने से आपको कुछ मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आपकी कोई पारिवारिक समस्या फिर से खड़ी होगी। आप अपने अधूरे कामों को समय रहते पूरा करें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)