2 July 2024 Ka Rashifal

1 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढेर सारी जिम्‍मेदारियां रहेंगी और आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी और आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपका सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी और दिन शानदार बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी योग्यता से आगे बढ़ेंगे। यदि किसी बात को लेकर परिवार में वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके पिताजी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई भी गुप्त जानकारी शेयर ना करें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य है और हर कार्य में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। ग्रहों के शुभ योग से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। संतान की ओर से खुश रहेंगे और मन प्रसन्‍न होगा। हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें और प्रयास करते रहें तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अपने काम को संभलकर करना होगा। आप अपने रिश्ते में किसी गलतफहमी को जगह ना दें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ेगी। किसी की सुनी सुनाई बातों पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह कोई लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप  किसी से धन उधार बहुत ही सोच विचार कर लें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल होगा और आपके कार्य सफल होंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपका खर्च भी अधिक होगा। शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होगी और आनंद में वृद्धि होगी। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है और आपको उससे लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। आप अपने धर्म-कर्म के कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। आपके सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा प्रबल रहेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से दूर हो जाएगी गरीबी..इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और व्यर्थ की भागदौड़ करने से आपको काफी थकान और तनाव हो सकता है। पारिवारिक अशान्ति के कारण आपका ऑफिस का काम प्रभावित हो सकता है। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप कोई भी निर्णय गंभीरता पूर्वक लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको समस्या होगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का भरोसे यदि कोई काम करेंगे, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगा। घर में धन धान्य में वृद्धि होगी। मित्रों से धन का लाभ होगा। विजय प्राप्‍त होगी और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। रात्रि में शुभव्यय होगा और कार्य सफल होंगे और योजनाएं पूर्ण होंगी। मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। कोई निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर रोक लगानी होगी, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने कामकाज में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके लिए कर्मफल में सिद्धि का दिन है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने के योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से चल रहे विवाद का अंत होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम जो लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरे होने की  संभावना है। आपकी संतान किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)