Zee न्यूज़ पहुंचे अबयज़ खान

दिल्ली NCR
Spread the love

इंडिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे अबयज़ खान ZEE न्यूज पहुंच गए हैं। अबयज़ यहां शिफ्ट इंचार्ज बनाए गए हैं। अबयज़ को इवनिंग शिफ्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

2003 में दैनिक जागरण से मीडिया करियर की शुरुआत करने वाले अबयज़ एक साल तक संस्थान से जुड़े रहे। अब्यज़ यहां जागरण जोश के लिए रिपोर्टिंग करते थे। उसके बाद अबयज़ ने 2004 में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर सहारा समय ज्वाइन किया। अबयज़ यहां दो साल रहे। उसके बाद अबयज़ आजतक चले गए और वहां अलग-अलग डिपार्टमेंट में करीब दो साल तक काम किया।

2009 में अबयज़ न्यूज 24 चले गए। फिर अबयज़ ने आजतक में वापसी की। 2012 में अबयज़ ने न्यूज नेशन ज्वाइन किया। और करीब 7 सालों तक न्यूज नेशन का हिस्सा रहे। अबयज़ यहां शिफ्ट इंचार्ज की भूमिका में थे। 2019 में अबयज़ इंडिया न्यूज का हिस्सा बने। यहां अबयज़ को मॉर्निंग शिफ्ट की जिम्मेदारी दी गई। करीब 3 साल तक यहां काम करने के बाद अबयज़ ने ZEE मीडिया का दामन थाम लिया।

यूपी के रामपुर से ताल्लुक रखने वाले अबयज़ खान की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। एक पत्रकार होने के साथ-साथ अबयज़ एक अच्छे शायर भी हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से अबयज़ खान को ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Abyaz Khan, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,