Vastu Tips

Vastu Tips: रसोई घर में बार-बार इन चीजों का गिरना अच्छा संकेत नहीं!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: अगर किचन में बार-बार गिर रही हैं ये चीजें तो हो जाइए सावधान

Vastu Tips: कभी कभी किचन में खाना बनाते समय कोई चीज बार-बार आपके हाथ से छूट कर गिर जाती है। आपक इस कारण को ध्यान न देकर आगे बढ़ जाते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। हम आपको बता दें कि इसका संबध वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) से हो सकता है। किचन (Kitchen) में बार-बार हाथ से छूटकर कुछ चीजों का गिरना शुभ नहीं माना गया है। खासकर रसोई घर (Kitchen) में आपके हाथ से अगर सफेद रंग की वस्तुएं गिर रही हैं तो ये वास्तु के अनुसार बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसके साथ ही और भी चीजें हैं जिनका किचन में गिरना शुभ नहीं माना गया है। आइए आज उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनका गिरना शुभ नहीं माना गया है….

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर घर में लगा रहे हैं शमी का पौधा, तो इन बातों का रखिए ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

Pic Social Media

नमक

अगर आप रसोई घर में काम कर रहे हैं और आपके हाथ से बार बार नमक (Salt) गिर रहा है तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह अशुभ माना जाता है। नमक सीधे तौर पर चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा हुआ है। ऐसे में बार-बार अगर नमक गिर रहा है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में कोई न कोई संकट आ सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: किराए पर रहने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, आधी समस्या होगी दूर…

दूध

हमारे किचन में दूध का भी बार-बार गिरना भी अशुभ माना जाता है। इसको लेकर वास्तु के जानकार बताते हैं कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और घर की बरकत भी रुक जाती है। अगर अनजाने में भी बार-बार ऐसा हो रहा है तो सावधान होने की आवश्यकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका चंद्र कमजोर हो रहा है। और जब किसी का चंद्रमा कमजोर होता है तब उसके जीवन में परेशानी का आगमन होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सरसों का तेल

हमारे घरों में सरसों का तेल तो जरूर ही होता है। सरसों का तेल बहुत फायदेमंद भी होता है और तरह-तरह से इसका प्रयोग भी किया जाता है। किचन में या घर में कहीं सरसों के तेल का गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। सरसों का तेल सीधे तौर पर शनि देव से जुड़ा हुआ है। अगर बार-बार घर में सरसों का तेल गिर रहा है तो ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि आपका शनि कमजोर हो रहा है और आपके जीवन में यकायक समस्याओं का आगमन हो सकता है।

जानिए किस दिशा में होना चाहिए किचन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपको कई सारी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। लोग वास्तु के हिसाब से अपने घर को बनवाते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई बार ऐसा देखा गया है कि घर में कोई न कोई कमी रह ही जाती है। रसोई घर, घर का एक अहम अंग होता है और बिना किचन के तो किसी घर की कल्पना हो ही नहीं सकती है। हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि अगर आप किचन बनवा रहे हैं तो उसका दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर न हो। आपका किचन अगर पूर्व-दक्षिण दिशा में है तब ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसे में घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और ऐसे घरों में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।