Vastu Tips

Vastu Tips: घर के अंदर लगाएँ ये पौधे ..आएगी ख़ुशहाली

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में लगाइए इन पौधों को, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्रेम

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में हमारी हर समस्यओं के समाधान के बारे में बताया गया है। हमारे जीवन में कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जिनकी वजह से हर पूरी तरह से परेशान रहते हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद भी ऐसी एक समस्या है। पति-पत्नी के बेडरूम में शांति और प्रेम का माहौल होना बहुत आवश्यक होता है, जिससे उनके रिश्ते में मधुरता और समन्वय बना रहे। अगर बेडरूम (Bedroom) में वास्तु दोष (Vastu defects) रहता है तो इससे पति-पत्नी के बीच तनाव और विवाद की स्थिति पैदा होने लगती है। इसीलिए यह ध्यान देना जरूरी हो जाता है कि बेडरूम को सकारात्मक ऊर्जा और शांति से भरपूर बनाया जाए।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: अगर हाथ में नहीं टिकता धन..ये उपाय शुरू कर दीजिए

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के अनुसार वास्तु शास्त्र में कुछ खास पौधों के बारे में बताया गया है जिसे आप बेडरूम में रखकर वातावरण को बेहतर बना सकते हैं। इन पौधों को कमरे में रखने से न केवल शुद्ध हवा मिलती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आने लगती है, जो पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और आपसी समझ को और मजबूत करती है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो बेडरूम के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं…

लिली प्लांट

लिली का पौधा बेडरूम (Bedroom) के लिए बहुत शुभभारी होता है। यह पौधा सुख-समृद्धि और शांति लाता है। इसके साथ ही यह अनिद्रा की समस्या को भी खत्म करता है, जिससे नींद बेहतर होती है और मन शांत रहने लगता है।

ये भी पढे़ंः Palmistry: दोनों हथेलियों को मिलाकर बनता है आधा चांद..शुभ या अशुभ?

मनी प्लांट

मनी प्लांट को भी बेडरूम में रखने से बहुत लाभ मिलता है। लेकिन इसे बेड के पास नहीं रखना चाहिए । इस आप कमरे के किसी कोने में रख सकते हैं। यह न सिर्फ साज-सज्जा को निखारता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाने का काम करता है।

Pic Social media

लैवेंडर प्लांट

लैवेंडर का पौधा देखने में बहुत ही संदर लगता है। इस पौधे की सुगंध पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार भर देती है। इस पौधे को बेड के किनारे या साइड टेबल पर भी आप रख सकते हैं। यह पौधा मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

स्नेक प्लांट

वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत अच्छा स्त्रोत माना गया है। इस पौधे को खिड़की के पास या दरवाजे के पास रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और कमरे में शांति बनाए रखता है। इसके साथ ही, यह हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

इसके अलावा इन पौधों को अपने बेडरूम में सजाकर आप न केवल कमरे को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि अपने रिश्ते में भी प्रेम और समझ को बढ़ावा दे सकते हैं।