Vastu Tips

Vastu Tips: किस दिशा में होनी चाहिए घर की अलमारी?

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर की अलमारी से जुड़े वास्तु के इन नियमों को जान लीजिए

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सभी चीजों से जुड़े नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से जीवन में खुशहाली आती है। इन नियमों का पालन करने से जीवन में आने वाली कठिनाई भी समाप्त हो जाती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर के आलमारी (Cupboard) से जुड़े नियम भी बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में या घर में आने वाली कई तरह की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। अगर कोइ गलत दिशा में अलमारी रख देता है तो घर में रहने वाले लोगों को दुख, परेशानी और निगेटिवी (Negativity) का सामना करना पड़ता है। उनके जीवन में तमाम तरह के समस्या के बादल दिखाई देने लगते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी न करें इन पर्सनल चीजों को शेयर, नहीं तो पड़ता है बुरा असर

Pic Social Media

अलमारी हमेशा घर की दिशा के हिसाब से बनी होनी चाहिए क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है। अलमारी घर की महत्वपूर्ण वस्तु होती है, क्योंकि इसमें कपड़ों के साथ ही हम जरूर कागजात, धन-दौलत भी रखते हैं और अगर लोग इसे शुभ दिशा में नहीं रखेंगे तो घर की तिजोरी पर बुरा असर पड़ता है, कभी कभी तो तिजोरी खाली भी हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अलमारी की सही दिशा जान लीजिए

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में अलमारी का सही दिशा में होना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इससे घर में चल रही नाकारात्मक शक्ति खत्म होती है और सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। व्यक्ति को घर में अलमारी दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही रखनी चाहिए और इसका दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए,जो आमतौर पर एक शुभ दिशा मानी गई है।
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अलमारी पर शीशा भी नहीं लगाना चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है और इससे व्यक्ति के आय में भी कमी आती है। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में अलमारी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ सकता है या पैसों की परेशानी हो सकती है। दक्षिण दिशा की तरफ तो कभी भी अलमारी नहीं रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

इन बातों का भी रखें ध्यान

अलमारी को हमेशा सतमल जगह पर रखा जाना चाहिए।
बेडरूम में अलमारी को रखते समय इसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां इसका दीवार से बिल्कुल भी संपर्क ना हो।
अगर कोई व्यक्ति अलमारी में तिजोरी रखना चाहता है तो उसे कभी खाली नहीं रखनी चाहिए। खाली तिजोरी अशुभ माना गया है। कुछ पैसे या गहने तो रखने ही चाहिए।
वास्तु के मुताबिक सबसे बेहतर अलमारी लोहे या लकड़ी की मानी जाती है और यह सबसे बेहतर है जो आसानी से टूटती नहीं है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।