Vastu Tips

Vastu Tips: इस दिन और इस समय कपड़े धोने से बचें!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानिए कपड़े धोने और सुखाने के सही समय

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का सनातन धर्म में बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में केवल घर बनाने और उसके सजावट के बारे में ही बताया नहीं गया है बल्कि यह जीवन के हर पहलू पर अपना प्रभाव डालता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए दैनिक क्रियाओं में भी वास्तु का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। कपड़े धोने जैसी छोटी सी दिखने वाली गतिविधि का भी वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में महत्व बताया गया है। अगर आप नियमित रूप से शाम के समय कपड़े धुलते (Washing Clothes) हैं तो, यह आपकी ऊर्जा और घर की सकारात्मकता (Positivity) पर बुरा असर डाल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक कपड़े धोने के सही समय और तरीकों के बारे में….

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर, घर से दरिद्रता दूर करनी है, तो करें ये काम…

Pic Social Media

शाम को भूलकर भी न धुलें कपड़ा

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार की सफाई या धोने के काम को नहीं करना चाहिए। शाम के समय कपड़े धोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) बढ़ने लगती है। नकरात्मक ऊर्जा बढ़ने से आर्थिक संकट और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए सुबह का समय कपड़े धोने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे दिन घर में सुख-शांति बनी रहती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कपड़े सुखाने के लिए सही दिन

कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने की दिशा भी वास्तु के अनुसार बहुत मायने रखती है। कपड़े हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में सुखाने चाहिए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती है और जीवन में उन्नति के नए नए मार्ग खोलती है। पश्चिम और दक्षिण दिशा में कपड़े सुखाना शुभकारी नहीं माना जाता है, जिससे घर में नकारात्मकता फैलती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

जानिए किस दिन धोना चाहिए कपड़ा

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि सप्ताह के कुछ दिन कपड़े धोने के लिए अनुकूल माने जाते हैं। मंगलवार और शनिवार को कपड़े धोने से बचना चाहिए, इसका कारण यह है कि इस दिन मंगल और शनि ग्रह से जोड़ा जाता है, जो आपके जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसके बजाय सोमवार, बुधवार और गुरुवार का दिन कपड़े धोने के लिए शुभ माना जाता है।

इस दिशा से निकले गंदा पानी

धुलाई के बाद पानी का सही दिशा में प्रवाह भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। गंदे पानी का घर में रुकना या गलत दिशा में बहना नकारात्मकता का कारण बनता है। कोशिश करें कि धुलाई का पानी दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ से ही निकले, ताकि घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित न हो।

कपड़े धोना एक साधारण काम आपको लगता होगा लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सही समय और तरीके से करने से घर की ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी शाम के समय कपड़े धोती हैं, तो इसमें बदलाव करें और सुबह का समय चुनें। वास्तु शास्त्र में बताए गए इन छोटे-छोटे नियमों का पालन कर घर में सुख-समृद्धि बनाए रखें।