Vastu Tips

Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: नया घर बनवाने से पहले जान लें ये बातें, परिवार में हमेशा रहेगी शांति

Vastu Tips: हम अपने जीवन भर की कमाई लगाकर अपने सपनों का आशियाना बनाते हैं। ज्यादातर आम आदमी जीवन में एक बार ही घर बनवा पाते हैं। घर (House) को लेकर उनकी ख्वाहिश रहती है कि वो अपने परिवार के साथ उसमें सुख से रहे। वो सुंदर घर बनाने के साथ उसमें वास्तु का भी पूरा ख्याल रखना चाहते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स (Important Tips) दिए गए हैं। अगर हम उन टिप्स का पालन करें तो घर में सदैव शांति बनी रहती है और परिवार खुशहाल रहता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

Pic Social media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर के बनाने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। वास्तु में नए मकान की नींव से लेकर इसकी हर एक दिशा की विस्तृत जानकारी भी दी गई है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि भवन निर्माण से पहले जमीन की दिशा और वास्तु दोष से बचने के उपाय भी किए जाते हैं। आइए विस्तार से इन्हें जानते हैं। वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दोनों पर आधारित होता है। वास्तु शास्त्र में हर एक दिशा का अलग महत्व बताया गया है। घर में रखी हर एक चीज की निश्चित दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र में घर बनाने के लिए भी कुछ खास नियम बताए गए हैं।

शुभ मुहूर्त और खास महीना

अगर आप नया घर बनवाने जा रहे हैं तो सबसे पहले इसके लिए शुभ मास और शुभ मुहूर्त का चयन करें। वैशाख, श्रावण, कार्तिक और फाल्गुन मास में नए भवन का निर्माण करना बहुत ही शुभ बताया गया है। इस माह में शुरू किए गए मकान के कार्य से आरोग्य और धन-धन की भी प्राप्ति होती है।

ये भी पढे़ंः 16 August से बदलेगी इन Rashi वालों की तकदीर!..केतु के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री

नींव डालने से पहले करें यह उपाय

नया घर बनाने के लिए सबसे पहले मकान की नींव रखी जाती है। वास्तु के मुताबिक इस नींव में धातु का एक सर्प और कलश रखना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे शेषनाग इस भवन की रक्षा करते हैं साथ ही साथ कालसर्प दोष भी समाप्त हो जाता है। काल किस दिशा में है और किस दिशा में पूजा पाठ कर भवन निर्माण कराया जाए। इशका भी विशेष ख्याल किया जाता है। इस नींव में चांदी का या सोने का नाग बनाकर रखा जाता है। कलश को क्षीर सागर का प्रतीक माना जाता है। कलश में जल और दूध मिला होता है। लक्ष्मी जी के प्रतीक के रूप में इसमें एक सिक्का भी डाला जाता है जिससे लोगों को जीवन भर उस जगह पर आर्थिक समस्याएं ना हों और धन धान्य बनी रहेगी।

दिशा और जगह का भी होता है महत्व

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोगों को भवन निर्माण जरूर करना चाहिए। कई लोग आर्किटेक्ट के बने हुए नक्शे कदम पर भवन निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं। लेकिन किसी कुशल वास्तु शास्त्री को अपनी जमीन दिखाकर उसके मुताबिक दिशा और कोने निर्धारित कर भवन निर्माण करना उत्तम रहता है। इससे आर्थिक उन्नति धन-धन संपदा सदा के लिए बनी रहेगी और माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। हालांकि इस दौरान लोगों को सनातन धर्म के मुताबिक कई चीजों से पूजा पाठ कर विधिवत अपनी कुलदेवी का पूजा पाठ कर आशीर्वाद लेना चाहिए।