Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां, जानिए वास्तु नियम

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स जरूर जान लीजिए

Vastu Tips: घर बनाने से लेकर घर में सामान रखने तक के लिए वास्तु में नियमों को बताया गया है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में शांति बनी रही है जीवन में सबकुछ सही रहता है। वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि वास्तु के नियमों का पालन करने वाले व्यक्तियों के जीवन में आने वाली कठिनाई भी समाप्त हो जाती है। इसलिए हिंदू धर्म को मानने वाले लोग वास्तु नियमों (Vastu Rules) का पालन जरूर करते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में सीढ़ियों के निर्माण के लिए कुछ जरूरी बाते बताई गई हैं। मान्यता है की सीढ़ियों (Stairs) को बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर या दफ्तर में रखी इन चीजों को फौरन निकालें

Pic Social media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि अगर घर में बनने वाली सीढ़ी गलत दिशा में बन जाती है तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ाती है और घर में वास्तु दोष (Vastu Defects) उत्पन्न करती हैं। इसलिए सीढ़ी से कुछ वास्तु टिप्स को भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। कहा जाता है सीढ़ियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स को अपनाकर हम फैमिली की कुछ परेशानियों को समाप्त कर सकते हैं। आइए विस्ता से सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स को जानते हैं…

घर के किस दिशा में बनवाएं सीढ़ियां

घर के दक्षिण-पश्चिम यानि कि नैऋत्य कोण में पृथ्वी तत्व होने से यहां सीढ़ियां बनाने से इस दिशा का भार बढ़ जाता है जो वास्तु की दृष्टि में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसलिए इस दिशा में सीढ़ियों का निर्माण सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होती है एवं स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पढ़िए सीढ़ियों से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों की चौड़ाई एक हाथ से तीन हाथ के बीच ही होनी चाहिए।

साथ ही सीढ़ियों में पायदानों की हमेशा विषम संख्या जैसे 11, 13, 15, 17 या 21 रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः 10 दिन बाद बनने जा रहा Malavya Rajyog..इन 3 राशि वालों की चमकेगी क़िस्मत!

ईशान कोण में सीढ़ियों का निर्माण करवाना अशुभ होता है। इसलिए कभी भी ईशान कोण में सीढ़ियों का निर्माण न करवाएं।

वास्तु में घर के दक्षिण-पश्चिम में सीढ़ियों का निर्माण करवाना अति शुभ माना गया है।

वास्तु में घुमावदार सीढ़ियों का निर्माण करवाना शुभ नहीं माना गया है।

सीढ़ियों के नीचे पूजाघर का भी निर्माण नहीं करवाना चाहिए।

टूटी-फूटी,असुविधाजनक सीढ़ी अशांति तथा गृह क्लेश उत्पन्न करती हैं।

सीढ़ियों के नीचे पितरों का स्थान माना जाता है इसलिए यहां कबाड़ एकत्रित न करें अन्यथा ऐसा करने से वहां निवास करने वालों को तरह-तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार टूटी-फुटी सीढ़ियों घर में अशांति लाती है। इसलिए इसे तुरंत ठीक करवाने की कोशिश करें।

इसके साथ ही घर में ब्रह्म स्थान का भी बड़ा महत्व है। इस जगह सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सीढ़ियों के नीचे नेगेटिव एनर्जी वाले स्थान जैसे टॉयलेट, स्टोर रूम या डस्टबिन नहीं रखना चाहिए।