CM Yogi

UP के CM Yogi का नया रिकॉर्ड..मायावती-मुलायम को पीछे छोड़ा

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

CM Yogi ने तोड़ा UP के मुख्यमंत्रियों का सालो पुराना रिकॉर्ड

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक नया रिकार्ड बना दिया है। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्होंने लगातार 7 साल 148 दिन तक इस पद पर रहकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस (Congress) के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के नाम था, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर सबसे ज्यादा समय तक अपनी सेवी दी थी। योगी आदित्यनाथ का यह रिकॉर्ड क्षेत्रीय नेताओं जैसे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), मायावती और अखिलेश यादव के लिए एक चुनौती पेश करता है, जो काफी समय तक सीएम तो रहे लेकिन मुख्यमंत्री पद पर लगातार सबसे ज्यादा समय बने रहने के मामले में योगी के करीब भी नहीं पहुंच पाए।
ये भी पढ़ेंः CM Yogi का बड़ा ऐलान..यूपी में 50 लाख युवाओं को मिलेगा रोज़गार

Pic Social media

लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले सीएम

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले सीएम बने हैं। मायावती और मुलायम सिंह यादव जैसे पूर्व सीएम स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहे हैं। मायावती ने अपने चार कार्यकालों में आठ बार ध्वजारोहण किया, लेकिन यह लगातार नहीं था। बात करें मुलायम सिंह यादव की तो उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके कार्यकाल के दौरान कुल छह वर्ष 274 दिन का समय बीता, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की परंपरा का पालन किया।

लगातार दूसरी बार किसी पार्टी की बनी सरकार

सीएम योगी आदित्यनाथ की यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसका कारण है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की दूसरी बार लगातार सरकार बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। 25 मार्च 2022 को जब उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। नारायण दत्त तिवारी ने 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन सीएम योगी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने नेतृत्व में प्रदेश में दूसरी बार लगातार सरकार बनाई और ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया।

ये भी पढ़ेंः Haryana के CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..5.20 लाख किसानों को 525 करोड़ रुपये बोनस

नोएडा को लेकर था यह मिथक, सीएम योगी ने तोड़ा

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) को लेकर एक मिथक यह भी था कि नोएडा जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को पूरी तरह से तोड़ दिया। उन्होंने कई बार नोएडा का दौरा किया और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला। उनके मुताबिक पिछले 7 सालों में उत्तर प्रदेश ने छठी या सातवीं सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था से उबरकर भारत की दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त किया है। इस समय प्रदेश ने देश के सकल घरेलू उत्पाद में 9.2% का योगदान दिया है।