उमा भारती खुलवाएंगी सोमेश्वर धाम के ताले

मध्यप्रदेश
Spread the love

बेगमगंज। भाजपा की कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भाजपा नेता भगवान सिंह ठाकुर के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अन्न त्यागने के बावजूद अपने आपको स्वस्थ बताते हुए मंदिर के ताले पुरातत्व विभाग के नियमों के अधीन खुलवाने मस्जिद में वहीं पर लोगों को नमाज पढऩे और रमजान शरीफ में नियमित रूप से तोप चलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के ताले नियमानुसार खुलवाए जाएंगे।

यह भी पढ़े: स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम चौधरी करेंगे सिविल अस्पताल का भूमि पूजन

वहां मस्जिद में लोग नमाज पढ़ें, जिले के लोग शांति से रहते हैं मिलजुल कर रहे हैं। हमारा यही प्रयास रहेगा जब तक शिव मंदिर के ताले नहीं खुल जाएंगे तब अन्न त्याग का उनका प्रण चलता रहेगा।
उन्होंने यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और प्रदेश में शिव सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी संतुष्टि व्यक्त की। जिले के हिसाब से मंदिर के ताले खुलवाने की कुछ जवाबदारियां विधायक ठाकुर रामपाल सिंह को भी सौंपी।

Read: uma bharti, someshvar dham begamganj,bjp, Shivraj singh chouhan, Khabrimedia, bhopal,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *