tv journalist vishal pandey starts his new inning

TV पत्रकार विशाल पाण्डेय..कल इस्तीफा..आज नए चैनल में ज्वाइनिंग

TV
Spread the love

टीवी मीडिया से बड़ी ख़बर आ रही है। टीवी जर्नलिस्ट और एंकर विशाल पाण्डेय ने नई शुरुआत कर दी है। विशाल पाण्डेय NDTV India के साथ जुड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल पाण्डेय का ओहदा न्यूज़ एडिटर/एंकर(News Editor/Anchor का है। आपको बता दें विशाल पाण्डेय ने कल ही  ज़ी मीडिया(Zee Media) से इस्तीफा दिया था। विशाल करीब करीब 11 साल से ज़ी मीडिया से जुड़े हुए थे।

मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस संस्थान में रहते हुए कई बड़े असाइनमेंट कवर कर चुके विशाल ने हाल ही में इजरायल युद्ध कवर किया था। आपको यह भी बता दें कि ‘जी न्यूज’ में विशाल एंकर के तौर पर भी कार्यरत थे और वीकेंड पर ‘ताल ठोक के’ शो होस्ट करते थे। इसके अलावा वह श्रीलंका इकॉनॉमी संकट, टर्की का भूकंप, नेपाल भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर कर चुके है॥

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि वह ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक्सपर्ट हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत अच्छे से कवर करते हैं। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव कवर किया है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से विशाल पाण्डेय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।