plantation supertech ecovillage1

Supertech इकोविलेज-1 में वृक्षारोपण अभियान

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज 1 (Supertech Ecovillage-1) में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बड़ी संख्या में यहां के निवासी वृक्षारोपण अभियान में आज शामिल हुए। आज करीब 350 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जिसमे नीम, आम, नींबू, अमरूद, कीनू, कनेर, आंवला, जामुन, कटहल, मौसमी, इमिली, अर्जुन, छाल तथा अन्य प्रकार के पर्यावरण को हरा भरा बनाने वाले पौधे शामिल थे।

आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाएं, सिनियर सिटीजन, बच्चे तथा सोसाइटी के सभी टावरों से निवासियों ने बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होकर एक पौधा अपने नाम से लगाया।

महादेव सेवा परिवार द्वारा पिछले चार सालों से प्रत्येक वर्ष पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है और अगर इसी प्रकार चलता रहा तो आने वाले पांच सालों बाद निश्चित ही सोसाइटी पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेगा।
जिस प्रकार आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रेम और सद्भाव से जुड़े, इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई और आभार।
सादर…….! 🙏
महादेव सेवा परिवार 🌳🌳🌳🌳🪷🙏🪷🌳🌳🌳🌳