Traffic Update: Greater-Noida लंबा जाम..ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लीजिए

दिल्ली NCR
Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

Noida News: दफ्तर का समय और जाम ना मिले। ग्रेटर नोएडा-नोएडा के लोगों की इतना अच्छा नसीब कहां। बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा-नोएडा एलिवेटेड रोड से आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह ट्रक-ऑटो की टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। धीरे-धीरे जाम शिफ्ट होते हुए पर्थला फिर गौर चौक तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Greater Noida:Gaur City 2 के White Orchid सोसायटी पर बड़ा ख़तरा!

pic-social media

हालांकि गनीमत रही कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए जाम को खुलवा दिया। लेकिन दूसरी जगहों पर जाम की वही स्थिति बनी हुई है। नोएडा की अन्य सड़कों जिसमें एक्सप्रेस वे लिंक रोड से महामाया फ्लाईओवर शामिल है, तक वाहनों की रफ्तार कम है। यहां तीन स्थानों पर जाम जैसी स्थित बन गयी है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: अजनारा होम्स की ‘काली रात’ का सच..देखिए वीडियो

जाम के कारण एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरे तरफ के वाहनों को निकाला जा रहा है। पीक आवर होने से जाम से लोग परेशान है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-78 वेदवन पार्क के आसपास जाम देखने को मिल सकता है। तो वहीं ग्रेनो वेस्ट के गौर सिटी के आसपास वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण वाहनों को रेंग रेंग कर चलना पड़ रहा है।

नोट- यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi