Aluminium

Aluminium के बर्तन में खाना बनाने वाले..ये ख़बर ज़रूर पढ़ें

हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

अगर आप भी Aluminium के बर्तन में बनाते हैं खाना तो हो जाइए सावधान

Aluminium: अगर आपके भी घर में एल्यूमिनियम (Aluminium ) के बर्तन में खाना बनता है तो जरा सावधान हो जाइए। आपको बता दें कि भारतीय घरों में इन दिनों एल्यूमिनियम के बर्तन कुकिंग के लिए खूब प्रयोग किए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह मेटल (Metal) का होता है जो सस्ता होता है। इसके साथ ही इसे गर्म होने में ज्यादा समय नहीं लगता है, जिससे बिजली और गैस दोनों की बचत होती है। लेकिन आप को शायद ही पता हो कि इसमें कुछ चीजों को भूल कर भी नहीं पकाना चाहिए। एक स्टडी में पता चला है कि एल्युमिनियम के बर्तन में एसिडिटिक (Aciditic) और नमक वाले फूड्स को ज्यादा देर तक पकाने से एल्यूमिनियम टॉक्सिसिटी हो सकती है, जो शरीर के लिए जहर का काम करती है। आइए जानते हैं कि किन किन चीजों को एल्यूमिनियम के बर्तन में नहीं पकाना चाहिए…

ये भी पढ़ें- Health Tips: नींद पूरी ना होने पर बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जानिए उपाय

Pic Social Media

आलू

आलू को कभी भी एल्यूमिनियम के बर्तन में नहीं पकाना चाहिए। आपको बता दें कि आलू में नेचुरल एसिड होता है, जो एल्युमिनियम बर्तन में पकाते समय रिएक्शन कर सकता है। इससे न केवल खाने का स्वाद बदल सकता है तो वहीं स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आलू को पकाने के लिए स्टेनलेस स्टील या कच्चे लोहे के बर्तनों का उपयोग करना बेहतर होता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

टमाटर

टमाटर (Tomato) में नेचुरल एसिड होता है, जो एल्यूमिनियम के साथ रिएक्शन कर सकता है। जब आप टमाटर को एल्युमिनियम के बर्तन में पकाते हैं, तो यह एसिड एल्यूमिनियम के साथ मिलकर हानिकारक यौगिक बना लेता है। इससे न सिर्फ टमाटर का स्वाद बदल जाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Mental Health: ऊंचाई पर जाने से क्यों लगता है डर..जानिए बीमारी और बचने के उपाय

साइट्रस फल

नींबू, संतरा और अन्य साइट्रस फल (Citrus Fruit) भी एल्यूमिनियम के बर्तनों में पकाने के लिए सही नहीं नहीं माने जाते हैं। इन फलों में भी भरपूर मात्रा में एसिड होता है, जो एल्यूमिनियम से रिएक्शन कर लेता है। एल्यूमिनियम में पकाए गए खट्टे फलों वाली डिश को खाने से बॉडी टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ जाता है।

दही और डेयरी प्रोडक्ट

दही, छाछ और अन्य डेयरी प्रोडक्ट को भी एल्यूमिनियम के बर्तन में पकाना नहीं चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टिक एसिड होता है, जो एल्यूमिनियम के साथ रिएक्शन करके टॉक्सिन बनाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होता है।

नोट-प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।