Noida

Noida का ये U-टर्न बंद..इस सेक्टर में जाने के लिए लगाना होगा 45किमी का चक्कर

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida में बंद हुआ यह U-टर्न , अब लगाना होगा 45 किमी का लंबा चक्कर

Noida News: नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के एक यू-टर्न (U turn) को बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) द्वारा बंद किए गए यू-टर्न के कारण अब लोगों को लोगों को सेक्टर-41 से 50 आने के लिए लगभग 45 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना होगा। बताया जा रहा है कि इस यू-टर्न से कई लोग विपरीत दिशा में जाते थे। इससे ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) भी लग जाता था साथ ही हमेशा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
ये भी पढ़ेंः Supertech Ev-1: कब पकड़े जाएंगे महेंद्र कुमार महिंद्रा पर हमला करने वाले?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए क्यों बंद हुआ U-टर्न

नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) के अनुसार, यह यू-टर्न सेक्टर-41 से 50 की ओर आने वालों के लिए तैयार किया गया था, लेकिन हर रोज काफी संख्या में दोपहिया वाहन चालक सेक्टर-50 से प्रवेश करते थे। इससे ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती थी। इसके कारण सेक्टर-41 से आने वाले लोगों को सही लेन में वाहन चलाने के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही कार और बाइक भी आपस में टकरा भी जाती थीं। इसे देखते हुए यू-टर्न को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: गर्ल फ्रेंड को घुमाने के लिए बॉय फ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम

अब यहां से लेना पड़ेगा यू-टर्न

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब सेक्टर-41 से 50 की ओर जाने के लिए वाहन चालकों को सेक्टर-32 सिटी सेंटर अंडरपास से यू-टर्न लेना होगा। दोनों मुख्य बाजार एक दूसरे के आमने-सामने हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं।