दिल्ली-Noida का जाम खत्म होगा..क्योंकि ये फ्लाईओवर खुलने वाला है..

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Delhi-Noida: दिल्ली से नोएडा का सफर अब आसान होने वाला है। बता दें कि सराय काले खां (Sarai Kale Khan) टी जंक्शन पर लगने वाला जाम का झाम अब खत्म होने वाला है। टी जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए बन रहा फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने उसे शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो आगामी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आईटीओ यमुनापार की ओर से आने वाले ट्रैफिक की दक्षिणी दिल्ली और नोएडा की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः अब नोएडा के ऑटो वाले भी मीटर से चलेंगे..जानिए नया नियम

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः सावधान! दिल्ली-Noida बॉर्डर पर हो रही है जबरदस्त चेकिंग?
रिंग रोड स्थित सराय काले खां टी जंक्शन पर दक्षिणी दिल्ली से आने वालों के लिए पहले से फ्लाईओवर बना हुआ था, लेकिन आईटीओ से दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने के लिए लालबत्ती थी। इस कारण से लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए सरकार ने सितंबर 2022 को यहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुर की। यमुनापार आईटीओ की तरफ से दक्षिणी दिल्ली व नोएडा की तरफ जाने वाले लोगों के सफर को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। 643 मीटर लंबे व 3 लेन वाले इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा।
रोजाना पांच टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां जाम की समस्या खत्म होने से लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी। उसका फायदा यह होगा कि कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। आकलन है कि रोजाना 5 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इससे सालाना 19 करोड़ की बचत होगी। ईंधन की खपत कम होने से पर्यावरण का नुकसान भी कम होगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi