CM Mohan Yadav

नए कानून से इंसाफ का रास्ता साफ और मजबूत होगा: CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

Madhya Pradesh News: नए कानून के लागू होने के बाद पूरे देश में अब भारतीय दण्ड संहिता की परिभाषा बदल गई है, कई धाराओं में बदलाव कर दिया गया है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि 1 जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन रहा। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी, भारतीय साक्ष्य अधिनियम…ये सारे नियम बदल कर नए प्रकार के कानून लागू कर दिए गए हैं। अब दंड संहिता के बजाय न्याय संहिता की बात होगी। मतलब न्याय के आधार पर हमारी व्यवस्था चलनी चाहिए। अंग्रेज जब तक हम पर हावी थे तब तक वो दंड की बात करते थे। हमारी परंपरा न्याय की परंपरा है। अब न्याय की बात होगी न कि दंड की।
ये भी पढ़ेंः MP Budget 2024: 3 जुलाई को पेश होगा मोहन सरकार का पहला बजट

Pic Social media

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) जी के नेतृत्व में ये तीनों कानून पूरे देशवासियों के जीवन में अंगीकार होंगे। उससे सुविधा मिलेगी। अपनी संस्कृति पर गर्व करने का यह मौका मिल रहा है। आमजन के माध्यम से पूरे प्रदेश में जो अभियान चलेगा, इस व्यवस्था के लिए थाने के अंदर सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे और जन जागृति के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद करता हूं इसका लाभ सभी मिलकर उठाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान का मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से पालन से करेगी।

ये भी पढ़ेंः आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान : CM साय