मोदी मंत्रिमंडल का पूरा फ़ॉर्मूला तय..चिराग़ और मांझी भी बनेंगे मंत्री?

Trending चुनाव 2024 राजनीति
Spread the love

NDA Ministers: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को बहुमत न मिलने इस बार मोदी सरकार पूरी तरीके से NDA गठबंधन पर निर्भर होगी। NDA गठबंधन में मंत्रिमंडल के बंटवारों को लेकर खूब खबरें आ रही हैं लेकिन हम आपको बता दें कि NDA गठबंधन में मंत्रिमंडल बंटवारे का पूरा फार्मूला तय हो गया है। 9 जून को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के साथ NDA के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएंगे: CM नायब सिंह सैनी

Pic Social Media

किस पार्टी के कितने मंत्री बनेंगे

TDP के एक सांसद ने दावा किया था कि किस पार्टी के कितने सांसद को मंत्री बनाया जाएगा, इसका फॉर्मूला पहले ही तय कर लिया गया है। सभी इस बात पर सहमति जता चुके हैं कि PM जो जिम्मेदारी देंगे, वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

बीजेपी अपने साथी दलों को 7 कैबिनेट और 11 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रालय दे सकती है। तो वहीं अपने पास BJP 18 मंत्रालय रख सकती है। गृह, रक्षा और विदेश जैसे प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री बीजेपी अपने ही सांसदों को बना सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि NDA के प्रमुख दलों को कितने मंत्रालय मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के सामने क्या है चुनौतियां?

BJP- 18 (कैबिनेट व स्वतंत्र प्रभार)
TDP- 2
JDU- 2
LJP- 1
SHS-1
NCP- 1
JDS- 1

इनके साथ ही अन्य दलों को मिल सकता है मंत्री पद

रेल मंत्रालय की हो चुकी है मांग

JDU सांसद लवली आनंद (Lovely Anand) और उनके पति आनंद मोहन ने पहले ही रेल मंत्रालय की मांग की है। आपको बता दें कि आनंद मोहन के कहा था कि एलएन मिश्रा, रामविलास पासवान और नीतीश कुमार रेल मंत्री रहे, उनके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय मिलना चाहिए।

BJP ये मंत्रालय रखना चाहेगी अपने पास

तो वहीं सूत्रों का कहना है कि बीजेपी गृह, विदेश, रक्षा और वित्त के रेलवे, सूचना प्रौद्योगिकी सड़क परिवहन, कानून और शिक्षा मंत्रालय अपने पास ही रखेगी। ताकि सरकार चलाने में आसानी हो।

नीतीश कर सकते हैं मोलभाव

जद-यू से भी कई लोग मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं। इनमें सबसे अहम ललन सिंह और केसी त्यागी का है। बहरहाल जद-यू के कोटे से कौन मंत्री बनेगा, इसका अंतिम फैसला तो पार्टी के मुखिया और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ही हाथ में है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में ज्यादा बड़ी हिस्सेदारी की इच्छा रखते हैं। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने इसके लिए NDA की बैठक में एक फॉर्मूला भी रखा है। जिसके मुताबिक 4 सांसदों पर एक मंत्री बनाने की प्रस्ताव है। जद-यू को 12 सीटें मिली हैं। इस तरह वो 3 मंत्री पदों की मांग कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र से तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन बार के सांसद राममोहन नायडू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। टीडीपी को मोदी कैबिनेट में एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही दो राज्य मंत्री पद भी मिले सकते हैं। हालांकि पार्टी ने चार पदों- दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद के लिए पैरवी की है। इसके अलावा, पार्टी को डिप्टी स्पीकर पद की पेशकश किए जाने की संभावना है।