सुपरेटक1 में टला बड़ा हादसा, माता रानी ने बचाई जान

दिल्ली NCR
Spread the love

बड़ी खबर सुपरटेक ईकोविलेज1 से आ रही है। जहां खराब कंस्ट्रक्शन का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ता अगर वो दुर्गापूजा में शरीक होने से घर के बाहर नहीं गए होते। फर्ज कीजिए अगर यही टुकड़ा किसी बच्चे के सिर पर गिरा होता तो क्या होता।

सुपरटेक ईकोविलेज-1 के फ्लैट A2 804 की छत का बड़ा हिस्सा टूटकर फ्लैट के अंदर गिरा। वो तो गनीत रही कि नवरात्रि प्रोग्राम में शामिल होने के लिए फ्लैट में रहने वाले लोग बाहर गए थे। जब वो घर लौटे तो सारी कहानी साफ हो गई। परिवार के लोग FIR की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि कई बार खराब कंस्ट्रक्शन के लिए मैनेजमेंट को फोन करने के बाद भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

हैरान करने वाली बात ये कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी फ्लैट खरीदार कभी सुपरटेक तो कभी खुद को कोस रहे हैं।