bolly actress tie up zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर की शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी बात कह दी

एंटरटेनमेंट
Spread the love

Sneha Shrivastava,khabrimedia.com

बी टाऊन की सबसे चर्चित शादी जिस पर पूरे बॉलीवुड की नज़र थी, वो अपने मुकाम तक पहुंच गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके ब्यॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ही एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को अपने शादी की जानकारी दी। इस शादी में सबकी निगाहें सोनाक्षी सिन्हा के पिता और मशहूर बॉलीवुड एक्टर, राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर थी। पहले अटकले लगाई जा रही थी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी में शरीक नहीं होंगे।

सोनाक्षी और जहीर की स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज हुई है। दोनों के शादी की खबर चर्चा में इस लिए भी थी क्योंकि दोनों ही एक्टर के मजहब अलग हैं।

शादी के कागजात साइन करते समय सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे, शादी से कुछ समय पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि शत्रुघ्न अपने बेटी के शादी में शामिल नहीं होंगे पर उन्होंने इन सारी बातों को खारिज करते हुए कहा था कि शादी के दौरान सभी घर में मन मुटाव होते हैं। सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। शादी के खबरों के बीच यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी पर इन बातों को उनके पति जहीर और ससुर इकबाल रतनसी ने खारिज किया।

नव विवाहित जोड़े ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि  सात साल पहले हमने एक-दूसरे की आँखों में प्यार को उसके शुद्धतम रूप में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और विजयों में मार्गदर्शन किया है… इस क्षण तक पहुंचाया है… जहां हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… अब हम पति और पत्नी हैं। यहां अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजों की उम्मीद करते हैं।“ वहीं पिता शत्रुघ्न ने कहा कि लोग ये गॉसिप कर रहे थे जहीर से शादी के फैसले की वजह से मैं सोनाक्षी की शादी में शामिल होने नहीं जाउंगा। लेकिन धर्म और मजहब की बातें करने वाले झूठे निकले।

शादी के ठीक बाद मुंबई में स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में शादी के बंधन में बंधे कपल का रिसेप्शन हुआ है, जहां नव विवाहित सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगा कर पहुंचीं। Reception में करीब 1000 लोगों को न्योता भेजा गया था। सोनाक्षी और जहीर के reception में सलमान खान, रेखा, रनवीर सिंह, अनिल कपूर, संजय लीला भंसाली जैसे कई सेलेब्रिटी नजर आए।