नोएडा समेत यूपी में बदल गई स्कूल की टाइमिंग, पढ़िए DM के आदेश की कॉपी

दिल्ली NCR
Spread the love

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सुबह की कड़ाके की ठंड में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बता दें ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए नोएडा, गाजियाबाद, राजधानी लखनऊ और अन्य जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल का समय

नोएडा-गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कक्षा 1 से 12 तक के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।

लखनऊ में स्कूल का समय

वहीं लखनऊ में स्कूल 31 दिसंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली- NCR मेंकोहरा छाया रहेगा। बढ़ती ठंड से पारा दिनों दिन लुढ़कता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम बदलने की वजह से बच्चों की तबीयत भी बिगड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए डीएम सुहास एलवाई ने नोएडा के सभी स्कूलों को 9 बजे खोलने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *