‘एडिटरजी’ के हिंदी कंटेट हेड बने रोहित विश्वकर्मा

TV
Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार रोहित विश्वकर्मा ने न्यूज़ पोर्टल ‘एडिटरजी’ (Editorji)के साथ नई पारी की शुरुआत की है। रोहित यहां हिंदी कंटेट हेड बनाए गए हैं। इसके पहले रोहित एबीपी न्यूज में बतौर एडिटोरियल कंसल्टेंट जु़ड़े थे। IIMC के स्टूडेंट रहे रोहित विश्वकर्मा ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज’ के साथ की थी। 2004 से 2008 तक अलग अलग पदों पर काम करने के दौरान रोहित को यहां एंकरिंग का भी मौका मिला। उन्होंने ज्योतिष पर आधारित कार्यक्रम ‘तीन देवियां’ की भी शुरुआत की थी। इसके बाद रोहित ने इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया। रोहित उस वक्त के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी की कोर टीम का हिस्सा थे।

अलग अलग पदों पर रहते हुए रोहित इंडिया टीवी में सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर तक पहुंचे। इसके बाद रोहित ने आजतक का दामन थाम लिया। रोहित यहां मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज बनाए गए। कुछ अलग करने की चाह लेकर रोहित दिल्ली छोड़ मुंबई चले गए और वहां TV-9 मराठी में बतौर कसंल्टिंग मैनेजिंग एडिटर ज्वाइन किया।

कुछ साल काम करने के बाद रोहित फिर से दिल्ली लौट आए। रोहित ने बतौर डिप्टी मैनेजिंग एडिटर इंडिया न्यूज ज्वाइन किया।हालांकि रोहित की पारी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। और करीब 8 महीने काम करने के बाद ही रोहित ने एबीपी न्यूज का रुख कर लिया। रोहित आउटपुट के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं और यही दक्षता अब वो एडिटरजी में दिखा रहे हैं।  

खबरी मीडिया की तरफ से रोहित विश्वकर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Rohit Viswakarma, Senior Journalist, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,