CM Dr. Mohan Yadav

MP के उज्जैन में होगा धार्मिक मुख्यालय..CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन होगा। सिंहस्थ से पहले मोहन यादव सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल (Bhopal) से उज्जैन (Ujjain) शिफ्ट किया जाएगा। अब से सिंहस्थ के फैसले भी राजधानी से नहीं बल्कि उज्जैन से लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर CM सैनी सख्त..पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Pic Social media

सीएम डॉक्टर मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने अपनी कैबिनेट की बैठक में निर्णय किए थे कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग उज्जैन से संचालित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का जो ऑफिस सतपुड़ा भवन, भोपाल से संचालित हो रहा था, उसे अमले सहित उज्जैन में शिफ्ट किया जाएगा।

जारी हुआ नोटिफिकेशन

आपको बता दें कि इस विषय में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। मोहन सरकार की ओर से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के विभाग अध्यक्ष का कार्यालय उज्जैन में रहेगा।

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार का मास्टर प्लान..लखनऊ और कानपुर में स्थापित होंगे डिफेंस के 3 प्रोजेक्ट

इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का ऑफिस भी उज्जैन के सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन से संचालित किया जाएगा। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने यह भी पूर्व में स्पष्ट कर दिया था कि सिंहस्थ के फैसले भी उज्जैन से ही होंगे।

उज्जैन को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि अभी तक जो धार्मिक मामलों का विभाग भोपाल (Bhopal) से संचालित होता था, वह अब उज्जैन में संचालित होगा। इससे मध्य प्रदेश के सभी इस विभाग से जुड़े मामलों का निराकरण उज्जैन से ही होगा अब। उज्जैन आवागमन की दृष्टि से भी मध्य प्रदेश की हृदय स्थलीय है। यहां पर प्रदेश भर के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

2028 में होगा उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन

इसके साथ ही उज्जैन का महत्व और भी बढ़ेगा। बता दें कि 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ मेले का आयोजन होगा। ऐसे में धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग के उज्जैन में होने की वजह से मेले का आयोजन में भी काफी आसानी होगी।