23 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कछुए की चमत्कारिक अंगूठी..ग़रीब को बना देता है धनवान!

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप यदि अपने बिजनेस के काम को लेकर किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आप खर्चीले स्वभाव के हैं। आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश करेंगे, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको  किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

वृष राशि (Tauras)   आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी की बातों में आने से बचना होगा। अपने काम पर फोकस बनाएं। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसे देखकर लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं रखना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहुत ही सोच विचार कर बोलें, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से  आपको निजात मिलेगी। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी  काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें ।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर सलाह मश्विरा करें, तो आप उसमें बातचीत अवश्य करें। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुरानी गलती के कारण  कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गलती अवश्य होगी।

सिंह राशि (Leo)   आज के  दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप अपने खर्च लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप धन को भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें  पूरा मामला समझकर धन लगाना होगा, नहीं तो डूबने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है।  आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) आज कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से भी अधिक वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। व्यापार में कोई ऐसी घटना अथवा अनुबंध हो सकता है जिससे आपको बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में बेहद सजगता एवं सावधान बरतें। राजनीति में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को अध्ययन संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra)   किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों की पदोन्नति होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कोर्ट के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। निर्माण संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में मंगल उत्सव आदि कार्यों में जाना होगा। कार्य क्षेत्र में व्यवसाय में उन्नति होगी। चल अचल संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn) आज आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि उन्होंने किसी कोर्स को करने का सोचा है, तो वह उसके लिए  कहीं स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  सामाजिक क्षेत्र में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। आप अपने माता जी को किसी बात के लिए खरीखोटी सुना सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच रिश्ते में दूरियां आ सकती है। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों  की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये मूर्ति

धनु राशि (Sagittarius)  आज काम को बहुत ही सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपकी किसी काम को लेकर गति थोड़ा तेज रहेगी। कुछ  विरोधी उसमें विराम लगा सकते हैं। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण समस्या हो सकती है। संतान यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए  दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी कड़वी बातों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान की सुख सुविधाओं को लेकर उन्हें कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज कुछ गुप्त राज लोगो के सामने आ सकते हैं। जो लोग किराए के घर में रहते हैं, उन्हे किसी दूसरे की तलाश करनी होगी। आप पार्टनरशिप में यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी कोई प्रयास से अधिक यदि खो गई थी, तो वह  आपको प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस के काम में कुछ बदलाव के कारण व्यस्त रहेंगे। आप इसके साथ-साथ अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालें, नहीं तो आप दोनों के बीच लड़ाई उत्पन्न हो सकती है। आप अपने काम को प्राथमिकता देंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उन्हें  कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके काम में कुछ नए विरोध उत्पन्न हो सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)