02 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः भक्तिमय दिखे सीएम योगी..गोरखपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि के लोगों के लिए आज सरकार में बैठे उच्च पदस्थ व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मन में उत्साह एवं उमंग बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को शहर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्य की कामना आपको मिल सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा। आपको राज्य स्तरीय पद अथवा सम्मान मिल सकता है। समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर किसी नए मकान, वाहन आदि को लेकर आ सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि अपने किसी मित्र से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको उनकी चिंता थोड़ा कम होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों के लिए आज नौकरी में अकारण उच्च अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है। अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियम रखें। राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित जन समर्थन न मिलने से आज मन कुछ खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति का योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लगे लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। मन में संतुष्टि बढ़ेगी। सगे संबंधियों इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। कार्य क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo)  आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं।धन संबंधी निवेश से बचें, हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। सत्ता शासन में बैठे लोगों को किसी सरकारी अभियान में बड़ी भागीदारी, जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। व्यवसाय क्षेत्र में जुड़े व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आजीविका के क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपने से सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेरोजगारों को रोजगार को लेकर कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपनी कुछ गुप्त बातें किसी के सामने उजागर नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों के लिए आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। भोग विलास में अत्यधिक रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से सूख एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यक्तित्व समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको  जीवनसाथी के करियर में तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव युक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी अन्य के वाद विवाद में पड़ने से बचें। बात बढ़ने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती हैं। शराब का सेवन कर वाहन तीव्रता से न चलाएं। दुर्घटना हो सकती है। वाहन, भूमि, मकान संबंधी के क्रय की योजना बनेगी। अपने धैर्य को कम न होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विरोधी पक्ष को अपनी कमजोरी का पता न चलने दें। इष्ट मित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परस्पर सुख सहयोग बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। परिवार में चल रही कलह फिर से सिर उठाएगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, इसलिए आप साथी से कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज नौकरी मिलने के योग बनेंगे। किसी प्रियजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्रों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त होगा। किसी नए महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से कार्य क्षेत्र में सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी।

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)