senior journalist ranjesh sahi going to join zee media

रंजेश शाही का न्यूज़ नेशन से इस्तीफा..पुराने चैनल में वापस लौटे

TV
Spread the love

ख़बर टीवी मीडिया से..न्यूज़ नेशन में बतौर सीनियर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे रहे रंजेश शाही(Ranjesh Shahi) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। रंजेश शाही अब ज़ी मीडिया(Zee Media) का हिस्सा होंगे। उन्हें ज़ी न्यूज़ यूपी का आउटपुट हेड बनाया गया है।

रंजेश शाही ज़ी न्यूज़(Zee News) में बतौर Executive Producer अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और पिछले साल जुलाई महीने में न्यूज़ नेशन(News Nation) के साथ अपनी नई पारी शुरु की थी। ज़ी मीडिया के साथ रंजेश शाही की ये तीसरी पारी है। इसके पहले भी रंजेश करीब डेढ़ साल से ज़ी न्यूज़ यूपी से जुड़े हुए थे। रंजेश शाही न्यूज़ इंडिया(News India) CNEB, टीवी9 मुंबई के साथ अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से रंजेश शाही को नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।