Rahu-ketu

Rahu-ketu की उल्टी चाल..9 महीने तक चमकेगी 4 राशियों की किस्मत!

Trending Yours राशि
Spread the love

Rahu-ketu की उल्टी चाल इन 4 राशियों को करेगी मालामाल

Rahu Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, छाया ग्रह राहु और केतु (Rahu-Ketu) ज्योतिष में अचानक बदलाव लाने के लिए जाने जाते हैं। राहु-केतु (Rahu Ketu) को मायावी ग्रह भी माना जाता है, जो हमेशा उलटी चाल में ही गोचर करते हैं। राहु और केतु (Rahu Ketu) की शुभ दृष्टि से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। ये दोनों ग्रह जहां जीवन में समस्या का कारण बन सकते हैं। वहीं, इनके शुभ होने पर सुख-संपदा में वृद्धि, कारोबार में तरक्की और जीवन में खुशियां ही खुशिंया आती हैं। राहु-केतु अगले 9 महीने तक राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। ऐसे में इन दो ग्रहों की चाल 2025 तक कुछ राशियों के जातकों को अपार धन और शोहरत मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं…..

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

Pic Social media

मेष राशि

मेष राशि (Aries) के जातकों के लिए राहु-केतु का ये गोचर बेहद ही शुभकारी माना जा रहा है। इससे इस राशि के जातकों के जीवन में चल रही है समस्याएं इस गोचर के बाद से खत्म हो जाएंगी। जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं, जो काफी पॉजिटिव होंगे। परिवार और जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वृश्चिक राशि

केतु और राहु का यह गोचर वृश्चिक राशि (Scorpio) के लोगों के लिए लाभाकारी साबित हो सकता है। पारिवारिक समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। करियर में आपको अपने कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। प्रिपरेशन कर रहे हैं स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

सिंह राशि

राहु-केतु का ये गोचर सिंह राशि (Leo Horoscope) वालों के लिए शुभ फल लेकर आया है। इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह बेहद अनुकूल है। करियर में आपको कई ऐसे मौके मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में सहायक होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपका संतान पक्ष भी मजबूत रहने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि (Sagittarius) के लोगों के लिए राहु केतु का यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवन की मुश्किलें दूर होंगी और जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस वालों को धन के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में भरपूर आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।