Pushkar Dhami: ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो! रावण दहन के दिन बोले- पुष्कर धामी

Spread the love

Pushkar Dhami: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो। दरअसल, राजधानी देहरादून (Dehradun) के परेड ग्राउंड में आयोजित विजयादशमी (Vijayadashami) कार्यक्रम में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लंकापति रावण (Ravan), कुंभकर्ण (Kumbhakarna) और मेघनाथ (Meghnath) का पुतला दहन किया गया। पुलता दहन से पहले रावण की लंका को जलाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

बता दें कि बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी (Bannu Biradari Dussehra Committee) के बाल युवा संघ की ओर से इस बार परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 65 फीट उंचा रावण का पुतला दहन किया गया। जोकि पिछली बार की अपेक्षा आकार में बहुत छोटा था। पिछली बार परेड ग्राउंड में 131 फीट रावण का पुतला दहन किया गया था। लंकापति रावण (Ravan), कुंभकर्ण (Kumbhakarna) और मेघनाथ (Meghnath) दहन करने से पहले 24 स्क्वायर फीट रावण का लंका का दहन किया गया। हर बार की तरह इस बार भी रावण दहन के पहले शोभायात्रा निकाली गई। इस बार रावण के पुतले को खास तौर पर राजधानी दिल्ली से मंगाया गया था।

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: उत्तराखंड में भूमि खरीद से जुड़े मुद्दे पर धामी सरकार का एक और फैसला, मचा हड़कंप…

वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने की कुछ तस्वीरें और वीडियो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर की है। उन्होंन लिखा, ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो! परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर लिखा, ‘विजयादशमी महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है, यह त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। आइए, रावण दहन के साथ ही हम सभी अपने भीतर की नकारात्मकता को समाप्त करने का संकल्प लें।’

ये भी पढ़ेंः Pushkar Dhami: नवमीं पर पुष्कर धामी ने कुंवारी कन्याओं का किया पूजन, प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की…