Punjab

Punjab: PM मोदी ने पंजाब को ₹1600 करोड़ दिए, हिमाचल को ₹1500 करोड़ मिलेंगे

पंजाब राजनीति
Spread the love

दोनों राज्यों का हवाई सर्वे किया, बाढ़ पीड़ितों से मिले

Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वह गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 19 किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। इसके बाद मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग की। PM ने पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक फैसले, बाढ़ पीड़ितों के साथ CM मान की एकजुटता

इससे पहले PM ने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Punjab Flood: PM मोदी के पंजाब दौरे पर बोले सीएम भगवंत मान, ‘पंजाब में उनका स्वागत है, उम्मीद है राहत पैकेज भी लाएंगे’

इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है।