Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज यहाँ पी.एस.पी.सी.एल. / पी.एस.टी.सी.एल की विभिन्न यूनियनों के साथ मुलाकात की गई।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब सरकार ने उद्योग जगत को सशक्त बनाने के लिए ‘राइजिंग पंजाब – सजैशनज़ टू सॉलूशनज़’ कड़ी की शुरुआत की
इस मुलाकात के दौरान यूनियन नेताओं ने अपनी माँगों सम्बन्धी बिजली मंत्री को अवगत करवाया। यूनियन नेताओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बीते दिनों वेतन में की गयी 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार धन्यवाद भी किया गया।
ये भी पढ़ें: Punjab News: बुजुर्गों का सम्मान और सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता – डॉ. बलजीत कौर
इस मौके पर बोलते हुये कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और उनकी सभी माँगों का निपटारा जल्द कर दिया जायेगा। इस मौके पर पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. अजोए कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

