Punjab

Punjab: आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए Mann सरकार की योजना

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब जो हमेशा से ही भारता का अन्न उत्पादक राज्य रहा है। आज एक नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। परंपरागत खेती (Traditional Farming) की सीमाओं और किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, पंजाब (Punjab) के लोकप्रिय औऱ दूरदर्शी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव की नींव रखी है।

आधुनिक तकनीकों को अपनाने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए किए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के द्वारा किए जा रहे प्रयास न केवल प्रशंसा के योग्य हैं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक भी हैं। पंजाब की उपजाऊ जमीन और मेहनतकश किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन बदलते समय और चुनौतियों ने राज्य की कृषि को नए सिरे से सोचने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता को महसूस कराया।

ये भी पढ़ेंः Punjab: बुड्ढे नाले को लेकर एक्शन मोड में पंजाब सरकार, अफसरों को दिए निर्देश

Pic Social Media

इसी आवश्यकता को देखते हुए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के कई योजना चलाए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब सरकार ने परंपरागत खेती की चुनौतियों का समाधान खोजने और कृषि को लाभदायक बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने क्या क्या काम किए हैं…..

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली को बढ़ावा

पंजाब में इन दिनों भूजल तेजी से नीचे जा रहा है। जिसको लेकर मान सरकार अलर्ट मोड पर है। जल संकट को ध्यान में रखते हुए भगवंत मान ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई (Drip and sprinkler irrigation) तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए योजना से लेकर जागरुकता अभियान चला रहे हैं। इन तकनीकों से कम पानी में फसलों में पानी पहुंच जाता है और फसल की उत्पादकता भी बढ़ती है। मान सरकार ने इन प्रणालियों को अपनाने के लिए किसानों को सब्सिडी (Subsidy) प्रदान की, जिससे वे आसानी से इन तकनीकों का उपयोग कर सकें। इससे यह लाभ होगा कि पंजाब में जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और पानी की बर्बादी भी नहीं होगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार ने कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए शुरू की एक नई पहल

मशीनीकरण को बढ़ावा

कृषि मशीनीकरण (Agricultural Mechanization) की आधुनिक मशीनें न सिर्फ किसानों का काम आसान करती हैं बल्कि फसल का उत्पादन भी बढ़ाती हैं। किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका कृषि मशीनीकरण है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों की भलाई के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों, जैसे की हार्वेस्टर, रोबोटिक सीड प्लांटर्स और कीटनाशक छिड़काव ड्रोन, की उपलब्धता सुनिश्चित की। इन उपकरणों की खरीद पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिससे वो बिना आर्थिक बोझ का सामना किए बिना आधुनिक मशीनों को खरीद सकें और बेहतर पैदावार कर मुनाफा कमा सकें।

Pic Social Media

फसल विविधीकरण और नई फसलें

पंजाब के किसान लंबे समय से चावल और गेहूं की फसलों पर निर्भर हैं, जो जल संकट और मिट्टी की उर्वरता के लिए एक चुनौती बन चुकी हैं। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने पंजाब में मक्का, दलहन, तिलहन और बागवानी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू कीं। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर चावल और गेहूं को बुआई न करने से पंजाब में भूजल का कम इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे भूजल का दोहन नहीं हो रहा है।

पराली प्रबंधन में नवाचार

पंजाब के किसानों की सबसे बड़ी समस्या है पराली का उचित प्रबंधन। सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने कुशल नेतृत्व में किसानों को इस समस्या से आजादी दिला दी। पराली जलाने की समस्या से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि किसानों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली प्रबंधन के लिए विशेष तकनीकी समाधानों को लागू किया, जैसे कि बायो-डिकम्पोजर और पराली आधारित ऊर्जा संयंत्र। इससे पराली को जलाने की बजाय ऊर्जा और खाद उत्पादन के लिए उपयोग किया जा रहा है। और प्रदूषण की समस्या से भी छुटकारा मिल गया।

Pic Social Media

कृषि स्टार्टअप्स

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को कृषि में नवाचार और स्टार्टअप्स शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। भगवंत सिंह मान सरकार ने इन स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया। स्मार्ट खेती, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स के जरिए से किसानों को बाजार तक सीधी पहुंच दी गई। इससे किसानों को नया कृषि स्टार्टअप्स शुरू करने का मौका मिल रहा है।

जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग के दुष्प्रभावों को देखते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने जैविक खेती को बढ़ावा दिया। सीएम भगवंत सिंह मान ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने किसानों को रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक और जैविक तरीकों से खेती करने के लाभ बताए। जैविक उत्पादों की मार्केटिंग और निर्यात को सुगम बनाने के लिए भी उन्होंने कई काम किए।

Pic Social Media

महिला किसानों के सशक्तिकरण पर ध्यान

पंजाब में महिला किसानों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान ने कई योजनाएं लागू कीं। उन्हें कृषि सहकारी समितियों से जोड़ा गया और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला।

Pic Social Media

सौर ऊर्जा का उपयोग

कृषि क्षेत्र में बिजली की खपत को कम करने और टिकाऊ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सौर ऊर्जा संचालित पंपों और उपकरणों को बढ़ावा दिया। इस पहल से किसानों की लागत में कमी आई और पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर खेतों की सिचाई के लिए किसानों को न परेशान होना पड़ रहा है बल्कि लाइट के आने का भी इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

Pic Social Media

कृषि निर्यात को बढ़ावा

भगवंत मान ने पंजाब के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने के लिए निर्यात नीति बनाई। उच्च गुणवत्ता वाले अनाज, फल, सब्जियां और जैविक उत्पादों के निर्यात के लिए एक विशेष तंत्र विकसित किया गया। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिला और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

Pic Social Media

अनुसंधान और विकास में निवेश

पंजाब सरकार ने कृषि अनुसंधान और विकास के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया। बीज की गुणवत्ता सुधारने, अधिक उत्पादक फसलों के विकास और कीट-प्रतिरोधी फसलों के अनुसंधान को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों को सशक्त बनाया।

Pic Social Media

किसान जागरूकता अभियान

किसानों को नई नीतियों, योजनाओं और तकनीकों के बारे में जागरूक करने के लिए पंजाब की मान सरकार विशेष अभियान समय समय पर चलाती रहती है। कृषि मेलों, प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाती है। मान सरकार की कुशल और किसान कल्याणकारी नीति के अनुरूप, भगवंत मान ने पंजाब के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कदम उठाए। इसके तहत फसल बीमा योजना, कर्ज माफी, और फसल के उचित मूल्य की गारंटी दी गई।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति का अनुभव कर रहा है। उनकी नीतियां न केवल किसानों की आय और जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि के लक्ष्यों को भी पूरा कर रही हैं। उनके प्रयास पंजाब को आधुनिक कृषि तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि क्षेत्र में कई क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए ठोस काम और योजनाएं शुरू की है। उन्होंने न केवल किसानों की आय बढ़ाने और कृषि की जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। आधुनिक तकनीकों और नीतियों के माध्यम से पंजाब की कृषि को एक नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय है। उनके प्रयास न केवल पंजाब के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं।