Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुखबीर बादल को दी गई धार्मिक सजा के बाद आज जब वह दरबार साहिब में सेवा कर रहे थे, तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी कड़ी निंदा की है।
ये भी पढ़ेः CM Mann ने पंजाब की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में युवाओं को सक्रिय भागीदार बनाने का संकल्प दोहराया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी घटना होने से पहले उसे नाकाम कर दिया। यह पंजाब पुलिस की तत्परता का परिणाम है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश को विफल किया गया है। पुलिस ने अपनी चौकस कार्रवाई से हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जो एक बड़ी सफलता है। मैं पुलिस की तत्परता की सराहना करता हूं और सुखबीर बादल जी पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को इस घटना की तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं।’
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार ने 32 महीनों में 50 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरियां, और नौकरियां जल्द: CM Mann
जानकारी के अनुसार, जब सुखबीर बादल सेवा कर रहे थे, तब एक व्यक्ति उनके पास आया और उसने गोली चला दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हमलावर की पहचान दल खालसा के कार्यकर्ता नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है।

